Armaan Malik से मीडिया द्वारा पूछे गए तीखे सवाल पर फूट-फूटकर रोई Kritika Malik,Payal Malik पर पति ने साधा निशाना

Jothirajan Sivagnanam3 min read

Bigg Boss OTT3: बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले बस कुछ ही दिन दूर है और इस शो ने दर्शकों को हर दिन नए-नए धमाकों से दंग कर रखा है। घर से बाहर आने के बाद भी ये सितारे चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में,शो के घर में मीडिया का एंट्री हुआ और सवालों की बौछार हो गई। खासकर अरमान मलिक पर तो सवालों की बड़ी बारिश हुई। इन सवालों का असर अरमान की पत्नी कृतिका मलिक पर भी पड़ा है।

मीडिया के सामने बेबस कृतिका

बिग बॉस के घर में मीडिया के आने के बाद हर कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ। लेकिन जब बात अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ पर आई तो माहौल गर्मा गया। उनके पॉलीगेमी और रिश्तों को लेकर तीखे सवाल पूछे गए। इन सवालों का सीधा असर कृतिका मलिक पर पड़ा। वो अकेले में बैठकर रोने लगीं। सोशल मीडिया पर उनकी रोती हुई तस्वीरें वायरल हो गईं।

View on Instagram