नहीं भर पाए EMI तो हाथ से चली गई जिप्सी कार, आज इंडस्ट्री का सबसे अमीर सुपरस्टार बन चुका है ये अभिनेता

Pramod Kumar Yadav3 min read

Shah Rukh Khan Juhi Chawla: जूही चावला और शाहरुख खान को कई फिल्मों में साथ में देखा जा चुका है। दोनों ने कई सारी हिट फिल्में भी इंडस्ट्री को दी है। साथ ही वह कई सालों से एक अच्छे दोस्त ही नहीं बल्कि बिजनेस पार्टनर भी है। अब हाल ही में जूही चावला ने खुलासा किया कि शाहरुख खान जब EMI नहीं भर पाए थे तो उनकी जिप्सी कार कंपनी वाले ले गए थे।

दरअसल गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक इवेंट के दौरान जूही चावला ने इस पर बात करते हुए कहा कि “मुझे अच्छे से याद है कि तब शाहरुख खान के पास मुंबई में घर नहीं था और वह दिल्ली से मुंबई आया करते थे। मैं नहीं जानती कि वह कहां पर रुकते थे। वह क्रू के साथ ही खाना और चाय पीते थे। वह टीम के साथ खूब घुल मिल गए थे।”

जूही चावला आगे कहती है कि “शाहरुख खान तब 2 से 3 शिफ्ट में काम किया करते थे। वह मेरे साथ राजू बन गया जेंटलमैन, दिल आशना है और दिव्या भारती के साथ में फिल्म दीवाना में भी काम कर रहे थे। शाहरुख रातों दिन काम किया करते थे। उनके पास तब ब्लैक कलर की जिप्सी थी और शायद EMI ना भर पानी की वजह से उनकी जिप्सी छिन गई।”

अभिनेत्री ने आगे बताया कि “शाहरुख बहुत ही निराश हो गए थे और सेट पर आए थे। मैंने उनको कहा की चिंता मत करो और एक दिन आपके पास बहुत सारी कार होगी। कुछ ऐसा ही हुआ और आज भी इशारों को इस बात को याद करते हैं। आज वह कहां पहुंच गए हैं।”

बता दे कि शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर माने जाते हैं और उनके पास में कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। मुंबई के बांद्रा में वह 200 करोड़ के बंगले मन्नत में रहते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शाहरुख के पास में आज के समय में किसी भी चीज की कोई भी कमी नहीं है।

Frequently Asked Questions

What is this article about?

This article discusses: नहीं भर पाए EMI तो हाथ से चली गई जिप्सी कार, आज इंडस्ट्री का सबसे…

Latest News

Pramod Kumar Yadav

Staff writer