Nomination के ट्विस्ट से कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार,इन दो फेमस नाम का हुआ खुलासा

Jothirajan Sivagnanam4 min read

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हर नया दिन अब अपने साथ ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आ रहा है। हर बीतते दिन के साथ ये गेम पहले से ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। सीजन के फिनाले में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट जीत के लिए कमर कस चुका है। हाल ही में घर में नए हेड ऑफ द हाउस का चुनाव हुआ,जो रणवीर शौरी बने।

अब रणवीर शौरी ने अपने इस पावर का इस्तेमाल करके घर से निकालने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स को चुना है। रणवीर शौरी द्वारा चुने गए तीनों ही कंटेस्टेंट्स एक ही ग्रुप से हैं यानी रणवीर के हेड होने से कहीं ना कहीं फायदा उठाने वाले अरमान मलिक,साईं केतन,कृतिका मलिक को बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। आइए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि आखिर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए किन-किन को नॉमिनेट किया गया है।

रणवीर शौरी के निशाने पर विशाल पांडे!

हेड ऑफ द हाउस होने के नाते बिग बॉस ने रणवीर शौरी को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किए गए अरमान मलिक को बचाने का अधिकार दिया था। रणवीर शौरी को जैसे ही अरमान को बचाने का मौका मिला,उन्होंने तुरंत उन्हें नॉमिनेशन से बचा लिया और इस वजह से घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए। इन तीनों में से एक हैं विशाल पांडे,जो अब तक अपना गेम काफी बेबाकी और स्पष्ट रूप से खेल रहे हैं। हर मुद्दे पर अपने विचार रखने में विशाल हमेशा सबसे आगे रहते हैं।

ये भी पढ़ें: एक ही समय पर कभी Aamrapali तो कभी Kajal Raghwani संग पलंगतोड़ रोमांस करते दिखें Nirahua, Liplock हुआ वायरल

साथी लवकेश कटारिया भी नॉमिनेशन की जद में!

विशाल पांडे के दोस्त लवकेश कटारिया को भी इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। विशाल और लवकेश पहले से ही रणवीर शौरी के निशाने पर थे। मौका मिलते ही उन्होंने लवकेश कटारिया को नॉमिनेट कर दिया। रणवीर शौरी की हिट लिस्ट में सना मकबूल भी थीं लेकिन चूंकि सना खुद एक आउटसाइडर कंटेस्टेंट हैं,इसलिए उन्हें बचा लिया गया और वो नॉमिनेट नहीं हुईं।

क्या शिवानी कुमारी की चली जाएगी छुट्टी?

घर से बेघर होने के लिए रणवीर शौरी ने शिवानी कुमारी का नाम भी लिया है,जी हां शिवानी भी इस हफ्ते खतरे में हैं। वो काफी लंबे समय से खुद को बचाती आ रही हैं लेकिन इस बार जब गेम काफी कठिन हो गया है,जब कोई भी घर से बाहर जा सकता है,तो शिवानी का नॉमिनेट होना उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

Latest News

Jothirajan Sivagnanam

Staff writer