नई दिल्ली: Redmi Note 12 Turbo Smartphone: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग में है। जिसे बहुत जल्द ही भारत और दुनिया के अन्य मोबाइल बाजारों में Redmi Note 12 Turbo लेटेस्ट फोन दस्तक देने वाला है। इसकी मार्केट में काफी लंबे समय से चर्चा हो रही है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। अब नई आई रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन अलग नाम से लॉन्च होगा। हाल ही में इस मोबाइल को 3C सर्टिफिकेशन और IMEI के डेटाबेस पर देखा गया है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब इस रेडमी के स्मार्टफोन पोको के ब्रांडनेम से पेश किया जाएगा। जिसका नाम Poco X5 GT से पेश किया जाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसका कोडनेम “मार्बल” है, जिसे तीन वेरिएंट में उपलब्ध किया जाएगा। भारत में इसे 2304PCD8I मॉडल में पेश किया जाएगा, जिसे ग्लोबल मार्केट में 23049PCD8G मॉडल में लाया जा सकता हैं।
इसके क्या है फीचर्स
इसके फीचर्स की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 के आधार पर पेश किया जाएगा। पिछली रिपोर्ट के अनुसार, इस हैंडसेट में आपको क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 7 Gen 2 चिपसेट के साथ दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको 12जीबी की रैम और 512जीबी की स्टोरेज में उपलब्ध मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप मिलता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेकन्डेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर कैमरा मिल रहा है।
इस डिवाइस में आपको 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजोल्यूशन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलता है। फोन पॉवर के लिए आपको इसमें 5,500mAh की पॉवरफुल बैटरी मिलती है। जो 67W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में मिल रही है।
REDMI Note 11 SE मिल रहा डिस्काउंट ऑफर
अगर आप redmi का कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो आपको ये फोन भारी डिस्काउंट में खरीदने को दिया जा रहा है। आपको इस डिवाइस की कीमत 16,999 रुपए में मिल रही है। जिसमें आपको फ्लिपकार्ट पर 29 प्रतिशत की छूट के बाद 11,999 रुपए के बिक्री में खरीदने को मिल रहा है। इसके साथ ही आपको बैंक ऑफर्स के तहत Flipkart एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। इसके अलावा आपको इस पर 11,450 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसमें आपको 1 साल की warranty भी मिलती है। जिसे आप ऑनलाइन ऑर्डर कर खरीद सकते हैं।
Redmi 10 पर भी मिल रही भारी छूट
आपको redmi के इस डिवाइस पर फ्लिपकार्ट साइट की ओर से शानदार छूट दी जा रही हैं। इस का बेस वेरिएंट का प्राइस 14,999 रूपये में पेश किया गया था। लेकिन फ्लिपकार्ट पर 33% की छूट के बाद इसे 9,999 रूपये की शुरुआती कीमत में रखा गया है। अगर आप ग्राहक flipkart Axis Bank कार्ड से खरीदते है तो इस पर आपको 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिलता है। यानि बैंक ऑफर के तहत आप इसे 8,999 रूपये में परचेज कर अपना बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, आपको आपके पुराने या लेटेस्ट कोई भी फोन के बदले 9,450 रूपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है।जिसका आप आसानी से लाभ उठा सकते हैं।