हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने खेली तूफानी पारिया, शतक ठोककर इंग्लैंड को संकट से उबारा - Times Bull
G o o g l e Preferences

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने खेली तूफानी पारिया, शतक ठोककर इंग्लैंड को संकट से उबारा

Priyanshu Meena
July 4, 2025 at 7:33 PM IST

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 587 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद इंग्लैंड की शुरुआत बेहद कमजोर रही, क्योंकि उन्होंने केवल 84 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इस मुश्किल स्थिति में इंग्लैंड की टीम लगभग दबाव में नजर आ रही थी। लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच को पूरी तरह से नया मोड़ दिया।

हैरी ब्रूक ने लगाया टेस्ट क्रिकेट में अपना 9वां शतक

हैरी ब्रूक ने अपनी पारी की शुरुआत बेहद संयमित तरीके से की। उन्होंने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और अपनी गेंदबाजी का पूरा सम्मान करते हुए मैच की ज़रूरत के हिसाब से रन बनाए। खराब गेंदों पर आक्रमण किया और अच्छी गेंदों को शॉट लगाकर उनका सम्मान किया। इसी के दम पर उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक पूरा किया।

ब्रूक ने वैली हैमंड को पीछे छोड़ा

इस शतक के साथ हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में 9 शतक बनाने के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने यह उपलब्धि केवल 44 पारियों में हासिल की, जबकि पहले इस रिकॉर्ड के धारक वैली हैमंड ने 50 पारियों में 9 शतक लगाए थे। इस लिहाज से ब्रूक अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में 9 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

1. डेनिस कॉम्पटन – 37 पारियां

2. हर्बर्ट सटक्लिफ – 43 पारियां

3. हैरी ब्रूक – 44 पारियां

4. वैली हैमंड – 50 पारियां

इंग्लैंड अभी भी भारत से 265 रन पीछे

ब्रूक और स्मिथ की जोड़ी ने मिलकर 239 रनों की जबरदस्त साझेदारी की है। स्मिथ ने भी अपनी पारी की धमाकेदार शुरुआत की और मात्र 80 गेंदों में शतक पूरा किया। इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाने के बाद 323 रन बना लिए हैं, जो भारत के पहले innings के स्कोर से लगभग 265 रन कम है।

इस समय स्मिथ 150 और ब्रूक 116 रनों की पारी खेल रहे हैं, जो इंग्लैंड के लिए वापसी की उम्मीद जगाता है। अगर यह जोड़ी इसी तरह खेलती रही, तो मैच का रुख बिल्कुल बदल सकता है।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES