Aamrapali – Nirahua Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) का गाना आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक साथ बहुत सारे फिल्मों में साथ काम किया है। लोग इस जोड़ी के इस कदर दीवाने हैं कि इनके पुराने गाने को भी हमेशा सर्च करते रहते हैं। इसी बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘आवा ए फुलगेना’ (Aawa Ye Fulgena) भोजपुरी दर्शकों को एक बार फिर से दीवाना बना रहा है।
गाने की शुरुआत मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह से होती है, जो अपनी कातिलाना अंदाज से खुद से बड़े उम्र के एक शख्स को रिझाती हुईं दिख रही हैं। जबकि वहीं दूसरी तरफ निरहुआ और आम्रपाली खूब एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहे होते हैं।
आम्रपाली नारंगी और हरे रंग के शूट – सलवार में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली पार्क में एक दूसरे के साथ ठुमके और रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं। गाने में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को तंग कर रहे होते हैं, लेकिन आम्रपाली को भी उनका परेशान करना अच्छा लग रहा होता है।
आपको बता दें कि इस गाने को मोहन राठौर और कल्पना ने एक साथ मिलकर गाया है। जबकि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत राजेश ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खबर लिखें जाने तक इस सॉन्ग को 75,67,435 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।
ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘MOKAMA 0 Km’ का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अंजना सिंह, संजय पांडे, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस अहम किरदार में हैं।