Plant Vastu Tips: कहा जाता है कि पेड़ लगाने से घर में हरियाली रहती है और घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही अगर आप घर में पेड़ लगाते हैं, तो आप स्वस्थ रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लगाने से आपकी किस्मत भी खुल सकती है। अगर आपका भी भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो आप इन पौधों को घर को लगाकर तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। कई बार कठोर परिश्रम के बावजूद भी लोगों को जीवन में सफलता नहीं मिलती है, ऐसे में आप इन पौधों को लगाकर सभी परेशनियों से छुटकारा पा सकते है। तो आईये इन पौधों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं:-
लक्ष्मणा का पौधा
शास्त्रों के मुताबिक, ये पौधा मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। लक्ष्मणा का पौधा भी धन को आकर्षित करता है। ऐसी मान्तया है कि जिसके घर में ये पौधा होता है, तो वहां कभी पैसों की दिक्कत नहीं होती है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
रजनीगंधा का पौधा
वास्तु की मानें तो घर में रजनीगंधा लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। रजनीगंधा की तीन क़िस्म होती है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे घर में लगाने से आपको जीवन में खूब तरक्की मिलती है।
अनार का पौधा
वास्तु में अनार के पौधे को बहुत ही ज्यादा शुभ बताया गया है, लेकिन ध्यान रहे घर की इसे आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में गलती से भी ना लगाए। इसके साथ ही अनार हमारे शरीर के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
जामुन का पौधा
वास्तु के मुताबिक जामुन का पेड़ काफी अच्छा होता है। इसे घर के दक्षिण डिश में लगाना शुभ होता है।
हल्दी का पौधा
वास्तु में हल्दी के पौधे को भी काफी अच्छा माना जाता है। इसे लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी नहीं आती। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।