नई दिल्लीः बढ़ती महंगाई का पहिया इन दिनों थमता नजर नहीं आ रहा है, जिससे हर किसी का बजट बिगड़ता जा रहा है। अगर आप भी बढ़ती महंगाई से परेशान हैं तो फिर अब यह खबर ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। वैसे तो गैस सिलेंडर के दाम देशभर में दम निकाल कर रहे हैं, क्योंकि लगातार बढ़ती ही जा रही है।
सामान्य एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,100 रुपये तक चल रही हैं। बावजूद इसके अगर आपको सस्ते में गैस सिलेंडर मिल रहा है तो फिर आप बहुत ही किस्मत वाले हैं। आपको हम एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे मात्र 500 रुपये में गैस सिलेडंर की खरीदारी करने का सपना साकार कर सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे सच है तो इस बात पर बिल्कुल भी शक नहीं समझे। सरकार अब एक ऐसी ही स्कीम लेकर आई है, जिससे आपको सालाना 12 सिलेंडर 5,00 रुपये तक की कीमत पर मिलने शुरू हो जाएंगे।
- इस राज्य के लोगों को मिलेगा 500 रुपये में सिलेंडर
एलपीजी सिलेंडर सस्ते में खरीदने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा। इसमें सबसे पहले तो आप राजस्थान के निवासी होने जरूरी हैं, क्योंकि यह ऐलान अशोक गहलोत सरकार की ओर से किया गया है। अभ आपको सिलेंडर प्राप्त करने के लिए मात्र 500 रुपये खर्च करने की जरूरत होगी। यह स्कीम 1 अप्रैल 2023 से लागू की जानी है।
- इन लोगों को मिलेगा सस्ते सिलेंडर का लाभ
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की ओर से 500 रुपये के सिलेंडर की बिक्री के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जिनका पालन करना होगा। यह लाभ केवल बीपीएल परिवारों को ही दिया जाएगा। 1 अप्रैल से बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत गरीबों को साल में 12 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
इतना ही नहीं अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा, “राज्य सरकार गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी फैसले लेती जा रही है, जिससे लोगों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है।