नई दिल्लीः समाज में उस व्यक्ति को बड़ा ही होशियार और गंभीर समझा जाता है, जो अच्छे दिनों में भी बुरे वक्त का इंतजाम करके चले। जिंदगी में पता नहीं होता है कि कब बुरे दिनों से गुजरना पड़ जाएगा। इस बीच अगर आप भी समझदार हैं तो जरूर अपने बुरे दिनों के बारे में कल्पना करते होंगे। इस बीच सरकार की ओर से तमाम ऐसी स्कीम चलाई जा रही हैं, लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बस इंतजार है आपको इससे जुड़ने का।
आप आराम से जुड़कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। देश की बड़ी संस्थाओं में गिने जाने वाली पोस्ट ऑफिस इन दिनों लोगों के लिए एक बीमा कवर लेकर आई है। इस ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर है, जिसके माध्यम से आपको 10 लाख रुपये मुहैया कराया जाएगा।
- जानिए क्या है बीमा योजना
सरकारी संस्था पोस्ट ऑफिस की ओर से बेहतरीन स्कीम चलाई जा रही हैं, जिससे जुड़कर आप मोटा लाभ ले सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने टाटा एआईजी के साथ करार किया है। इससे लोगों को ग्रुप इंश्योरेंस कवर का लाभ उपलब्ध करा रहा है। इंश्योरेंस कवर के जरिए आपको और आपके परिवार को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता है।
इसका लाभ लेने के लिए इसमें दुर्घटना के कारण मृत्यु और दुर्घटना ने आंशिक या पूर्ण विकलांगता पर पॉलिसीहोल्डर या उसके परिवार को 10 लाख रुपये तक का कवर दिया जाएगा। इस इंश्योरेंस पॉलिसी का फायदा 18 से 65 साल के उम्र के लोग प्राप्त कर सकते हैं।
- जानिए क्या है ग्रुप एक्सीडेंटल बीमा
जानकारी के लिए बता दें कि बीमा कंपनी अलग-अलग लोगों की जरूरतों के हिसाब से बीमा कवर पेश करती है। एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कई तरह के होते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अपने ग्राहकों को ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान करता है। इस इंश्योरेंस कवर में पॉलिसीहोल्डर और उसके पूरे परिवार को एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलता है। इसका लाभ लेने के लिए आपको 299 रुपये का खर्च करना होगा, जिसके बाद आराम से 10 लाख रुपये का फायदा हो जाएगा।