Lucky Plants: पेड़ – पौधे लगाने से घर और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगते हैं, साथ ही पौधों की वजह से चारों तरफ हरियाली छाई रहती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे को लगाने से बेहद ही लाभ होते हैं। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनके आगमन से हमारे सभी दुःख और दर्द खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये पौधे हमारे लिए तरक्की के रास्ते भी खोल देते हैं। कई पेड़ – पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इनसे वास्तु दोष भी दूर होता है। इन पौधों को आप घर के अंदर, गार्डन या फिर बालकनी में भी लगा सकते हैं। तो आईये आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं।
मनीप्लांट
घर में मनीप्लांट लगाना काफी शुभ माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक घर में मनीप्लांट जितनी तेजी से बढ़ता है, उतनी ही तेजी से आपके घर में भी सुख-समृद्धि और धन भी बढ़ता है। ध्यान रहे कि मनीप्लांट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
शमी
हिंदू धर्म में शमी के पौधे को बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक शमी के पेड़ में सभी भगवन का वास होता है। शनि दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार की बाईं दिशा में शमी का पेड़ आप लगा सकते हैं। आप जीवन में सफलता पाने के लिए सरसों के तेल का दीया भी जलाकर भी शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होने लगता है।
बांस का पौधा
वास्तु की मानें तो जीवन में तरक्की पाने के लिए घर के सामने बांस का पौधा भी लगाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से आपके घर में पैसों की बरसात होनी शुरू हो जाएगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)