नई दिल्लीः एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सातवें आसमान पर हैं, जिसके चलते आम लोगों की जेब का दम निकल रहा है। लगातार गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम लोगों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। फिर भी अगर आप एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी करना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। अब सरकार ने एक ऐसा सिलेंडर लॉन्च कर दिया है, जिसे आप आराम से 750 रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं। सरकार ने हाल में एक कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत में भी बेहद कम है। इस सिलेंडर की बिक्री में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसे आप भी आराम से खरीदकर घर ला सकते हैं।
- सातवें आसमान पर पहुंचे गैस सिलेंडर के प्राइस
भारत में इन दिनों गैस की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम 1053 रुपये दर्ज किये जा रहे हैं। ऐसे में आपको सरकारी कंपनी इंडेन की ओर से 750 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। आप बहुत सस्ते में सिलेंडर की खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।
- जानिए सरकार की ओर से कितनी है कीमत
भारतीय बाजारों में लॉन्च किये जाने वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत शहरों के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है। वैसे न्यूनतम कीमत 750 रुपये तय की गई है। इस सिलेंडर के फीचर्स यह है कि इसे आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिलेंडर की वजह भी सामान्य सिलेंडर से कम है।
- इन शहरों में जानिए गैस सिलेंडर का रेट
शहर रेट
दिल्ली 750
मुंबई 750
कोलकाता 765
चेन्नई 761
लखनऊ 777
- यहां बेचें सिलेंडर
भारत में कंपोजिट सिलेंडर वजन में काफी कुछ कम होते हैं। इसमें आपको 10 किलो गैस मिल जाती है। इस कारण इन सिलेंडरों के दाम काफी कम हैं। सिलेंडर की खूबियां ये पारदर्शी होते हैं. फिलहाल यह सिलेंडर 28 से ज्यादा शहरों में मिलता है।