नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। अगर आप भी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से परेशान हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार ने एक ऐसा सिलेंडर लॉन्च किया है, जिससे आप आराम से खरीदारी कर सकते हैं। आप 350 रुपये सस्ते में गैस सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं, जो दिवाली से पहले बहुत बड़ा तोहफा माना जा रहा है। इसकी आप यूपी के अधिकतर शहरों में खरीदारी कर सकते हैं, जिस सिलेंडर का वजन कुछ कम है।
यूपी सरकार की ओर से बाजार में कंपोजिट सिलेंडर की लॉन्चिंग की गई है। धांसू सिलेंडर को आप आराम से 750 रुपये में आराम से खरीदकर घर ला सकते हैं। धाकड़ सिलेंडर की डिलीवरी अब लगभग सभी शहरों में शुरू कर दी है, जिसका आप आराम से फायदा ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः दिवाली से पहले सिलेंडर हो गया बहुत सस्ता, इतने रुपये में करें खरीदारी
इसे भी पढ़ेंः इन लोगों को फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर
- जानें सिलेंडर के दाम
आप दंग होंगे कि ऐसा क्या है इस सिलेंडर में जो इतना सस्ता मिल रहा है। आप हैरान मत हो, क्योंकि यह कंपोजिट सिलेंडर है। इसका दाम 750 रुपये निर्धारित की गई है। वर्तमान से 300 रुपये कम है। यह सिलेंडर वजन में कुछ कम है, जिसे अकेला व्यक्ति भी कहीं भी ले जा सकता है। सिलेंडर का वजन बस 10 किलो है, जिसके चलते कीमत भी कम रखी गई है।
- सिलेंडर की खूबियां
कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की सुविधा को बड़ा तोहफा माना जा रहा है। आप बहुत कम बजट में इसे खरीदकर घर ला सकते हैं। ऐसे में गैस एजेंसी वाले आपको कम गैस नहीं दे सकते हैं. कोई भी व्यक्ति नया कनेक्शन लेते समय कंपोजिट सिलेंडर ले सकता है। इतना ही नहीं, आप चाहें तो साधारण सिलेंडर से कंपोजिट सिलेंडर पर शिफ्ट कर सकते हैं। आप इस एलपीजी सिलेंडर का जल्द फायदा उठा सकते हैं।