नई दिल्ली: LIC Dhan Sanchay Saving Plan Launch: अगर आप एलआईसी में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए जबरदस्त खबर है। देखा जाए तो LIC समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए शानदार पॉलिसी पेश करती रहती है। ऐसे ही एलआईसी (LIC) ने धन संचय (LIC Dhan Sanchay Saving Plan) नाम की एक पॉलिसी पेश की है। LIC Dhan Sanchay Policy पॉलिसी में पॉलिसीधारक के मृत्यु होने पर पॉलिसी के अवधि के दौरान परिवार को आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
जानिए क्या है धन संचय प्लान?
LIC की तरफ दी गई जानकारी के मुताबिक, इस खास पॉलिसी में खास प्लान की मेच्योरिटी की तारीख के बाद भुगतान के दौरान गारंटीड बेनेफिट्स मिलेंगे। इसी के साथ इसमें गारंटीड टर्मिनल बेनिफिट्स का भी मिलता है। इसमें लोन लेने की सुविधा दी जाती है। इस पॉलिसी में आप राइडर्स भी खरीद सकते हैं। यह प्लान 5 साल से लेकर अधिकतम 15 साल के लिए है, जिसमें निश्चित आय का फायदा मिलता है। यही नहीं इसमें आय बेनिफिट्स में बढ़ोतरी, सिंगल प्रीमियम लेवल इनकम बेनिफिट्स और सिंगल प्लान की भी सुविधा मिलेगी।
LIC ने दिए चार ऑप्शन
LIC के इस प्लान 4 ऑप्शन लॉन्च किए हैं। इसमें प्लान A और B के तहत मृत्यु पर 3,30,000 रुपये का सम एश्योर्ड कवर मिलेगा। इसके साथ ही प्लान C के तहत 2,50,000 रुपये का न्यूनतम सम-एश्योर्ड कवर और प्लान D में मृत्यु पर 22,00,000 रुपये का सम-एश्योर्ड कवर दिया जाएगा। इसमें अधिकतम प्रीमियम की लिमिट तय नहीं की गई है। यानी आप चाहे तो कितना भी निवेश कर सकते हैं।
क्या है पात्रता?
इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए न्यूनतम उम्र 3 साल पूरा होना चाहिए।
वहीं ऑप्शन ए और ऑप्शन बी के लिए 50 उम्र पूरी होनी चाहिए।
ऑप्शन सी के लिए 65 साल और ऑप्शन डी के लिए अधिकतम 40 साल उम्र होनी चाहिए।
देखा जाए तो इसमें 3 साल से 40 साल की उम्र वाले निवेश कर सकते हैं।
कहां से खरीदें प्लान?
अगर आप भी एलआईसी धन संचय पॉलिसी (LIC Dhan Sanchay Saving Plan) खरीदना चाहते हैं तो एजेंटों/अन्य मध्यस्थों के माध्यम से ऑफलाइन और www.licindia.in वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन दोनों ही तरीके से खरीदा सकते हैं। वैसे यहां से सारी जानकारी ले सकते हैं।