नई दिल्ली: मौजूदा समय में पुराने नोट और सिक्कों की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। दरअसल ऐसे कई लोग होते हैं जो पुरानी चीजों को खरीदने का शौक रखते हैं, ये लोग ही इन पुराने नोट और सिक्कों को अच्छी कीमत पर खरीद लेते हैं। ऐसे कई वेबसाइट हैं जहां पर ये पुराने सिक्के या नोटों को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं। पर इन सबमें फ्रॉड होने की भी संभावना भी रहती है। ऐसे में हम आपको ऐसी जगह के बारे में बात रहे हैं जहां पर फ्रॉड होने की संभावना नहीं रहती है।
ये भी पढ़ें- सरकारी खर्चे पर लगवाएं सोलर प्लांट, बिजली बिल से पाएं छुटकारा, साथ ही कमाई भी करें
भारतीय पुरातत्व विभाग देगा प्रोत्साहन राशि
आपको बता दें कि भारतीय पुरातत्व विभाग भी पुरानी तथा ऐतिहासिक चीजों का संकलन करता है। इसके अलावा कुछ एजेंसी पुरानी चीजों पर रिसर्च भी करती हैं। ये एजेंसी आपकी पुरानी चीज को संकलित कर उस पर रिसर्च करती हैं।
अगर आप ऐसी ऐतिहासिक चीजों का मालिकाना हक़ रखते हैं या आप ऐसी चीजों के बारे में विभाग को बताते हैं तो भारतीय पुरातत्व विभाग आपको सम्मानित करता है तथा आपको प्रोत्साहन राशि भी देता है।
ये भी पढ़ें- अब बिजली रहे या न रहे घर में चलाते रहिए टीवी और पंखे, बस ले आइए ये छोटू जनरेटर
ऐसे ऑनलाइन बेचें अपने सिक्के
अगर आपको पुराने नोट और सिक्के बेचना है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद यहां पर खुद को सेलर के रूप में रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद में ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करें। अब आपको अपने नोट और सिक्के के दोनों तरफ की तस्वीर डालनी होगी। इसके बाद आपका विज्ञापन प्रदर्शित हो जाता है। अब जिस किसी को आपका सिक्का खरीदना होता है। वह आपसे संपर्क करता है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 15 हजार रुपये ले आइए धाकड़ स्कूटर Honda Activa, देखिए कैसे मिलेगी यह डील