नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में भी एक भार फिर गर्मी के लिए तैयार रहे, क्योंकि वो दिन दूर नहीं जब चिलचिलाती गर्मी आपको सताएगी और पसीना निकालेगी। राज्य के कुछ हिस्सों में बीते दिन बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई थी। राज्य में आगामी 5 दिनों तक तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
इसके साथ मौसम में करीब 4 डिग्री तापमान में इजाफे की उम्मीद है। वीरवार को कई जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। आंधी-तूफान से आम जनजीवन प्रभावित रहा। आईएमडी के अनुसार बिहार के जिला मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय और वैशाली सहित तमाम जगह बारिश की संभावना है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी चपने की संभावना है।
यहां होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, अरब सागर से आने वाली नमी दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं व बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभ मंडल में आर्द्र पुरवा हवाओं के चलते बारिश का दौर देखने को मिला था। अब एक बार फिर दो प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी खराब हो सकता है। प्रदेश के ज्यादत इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
लोग घरों में रहे कैद, बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, अंडमान निकोबार में 7 से 9 मई के बीच गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश में मामूली बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, दक्षिण भारत कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जानकारी के लिए बता बता दें कि बीते तीन दिन से मौसम खराब है, जिसके चलते पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में बेमौसम बारिश ने तांडव मचाया है।