नई दिल्ली: आज के आर्थिक दौर में हर कोई अपने लिए निवेश की स्कीम में पैसा लगाना चाहता है। तो वही लोगों को अपने परिवार की के लिए पैसे की चिंता ज्यादा होती है, जिसमें से बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए पैसा जुटाना लोगों का अहम काम होता है। इसके लिए जिसके लिए हर कोई चिंतित रहता है आज हम आपके लिए यहां पर लाए हैं ऐसी खास स्कीम के बारे में जानकारी लाए। जिससे आपको बेटी के पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए पूरे 26 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।
आप को बता दें कि देश में लोगों का पोस्ट ऑफिस और भारतीय जीवन बीमा निगम के स्कीम पर भरोसा है। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम लोगों के लिए एक से बढ़कर एक स्कीम को संचालित कर रहा है। जिसमें से आप के लिए हम यहां पर लाए हैं, एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी के बारे में जानकारी।
एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में लोग अपने बेटी के लिए लाखों रुपए का फंड बना सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत कोई भी पिता अपनी बेटी की बेहतर शिक्षा और शादी के लिए निवेश कर सकता है। कन्यादान पॉलिसी के रूप में भी जाना जाता है। इस पॉलिसी के तहत अगर बेटी के पिता 22 साल तक पिता को 3600 रुपए मासिक प्रीमियम देते हैं तो 25 साल बाद 26 लाख रुपए की राशि दी जाती है।
कन्यादान पॉलिसी के लिए पात्रता मानदंड
- पॉलिसी केवल बेटी के पिता द्वारा खरीदी जा सकती है न कि खुद बेटी द्वारा।
- योजना खरीदने की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पॉलिसी खरीदते समय बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होनी चाहिए।
- परिपक्वता के समय न्यूनतम बीमित राशि 1 लाख रुपये है।
- परिपक्वता के समय अधिकतम बीमित राशि की ‘कोई सीमा नहीं’ है।
- आवेदक के लिए 13 से 25 वर्ष की पॉलिसी अवधि उपलब्ध है।
- आप इसके लिए मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
जानिए कन्यादान पॉलिसी के फायदें
- कन्यादान पॉलिसी 3600 रुपये का मासिक प्रीमियम लेना होगा, अगर आप हर महीने इतनी राशि नहीं बचा सकते हैं, तो आप इससे कम प्रीमियम का प्लान भी ले सकते हैं। वहीं, आप चाहें तो ज्यादा प्रीमियम भी खरीद सकते हैं।
- पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर आपको सम एश्योर्ड के साथ-साथ सिंपल रिविजनरी बोनस का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा अतिरिक्त बोनस का भी लाभ मिलता है।
- इसके अलावा पॉलिसी खरीदने के तीन साल बाद इस पर लोन का लाभ भी मिलता है।
- इसमें प्रीमियम 80C के तहत कटौती के लिए पात्र है ।
- पॉलिसी के लिए न्यूनतम सम एश्योर्ड सीमा 1 लाख रुपये से शुरू होती है और इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है।