Garima Parihar – Pawan Singh Hot Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों एक खास वजह से खबरों में बने हुए हैं। काफी लंबे समय से चल रहा खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच का झगड़ा खत्म हो गया है। रविवार को एक अवॉर्ड शो में दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आये। दोनों के बीच दोस्ती भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने करवाई है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच सुलह को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच, पवन सिंह का एक गाना ‘होता कमर में दरद’ (Hota Kamar Mein Darad) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ टीवी सीरियल ‘मेरे अंगने में’ (Mere Angane Mein) फेम एक्ट्रेस गरिमा परिहार (Garima Parihar) रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस गरिमा परिहार अपनी हॉट अदाओं से पवन सिंह को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।
ये गाना फिल्म ‘मेरा भारत महान’ (Mera Bharat Mahan) का है। पवन सिंह के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को 18 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किया गया था। गाने को खबर लिखें जाने तक अभी तक 7,19,889 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। गाने में दोनों स्टार्स रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘होता कमर में दरद’ में एक्ट्रेस गरिमा परिहार एक्टर पवन सिंह के प्यार में डूबी हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही हैं और पवन सिंह के साथ रोमांटिक होते नजर आ रही हैं। दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।
इनकी केमिस्ट्री को देखने के बाद फैंस बावले हुए जा रहे हैं। इस गाने को म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है, जबकि गाने के बोल Arun Bihari ने लिखा है। फिल्म में पवन सिंह, रवि किशन, गरिमा परिहार, अंजना सिंह, कमांडो अर्जुन यादव, मणि भट्टाचार्य, अवकाश यादव, बीना यादव अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।