नई दिल्ली: अगर आप राशन कार्ड (Ration Card) धारक हैं तो आपके लिए खास खबर है। दरअसल राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है। सरकार लाखों लोगों का राशन कार्ड रद्द करने जा ही है। इसलिए आगे चलकर फ्री राशन की सुविधा मुहैया नहीं हो पाएगी। हालांकि इससे करोड़ों राशन कार्ड धारकों के चेहरे पर मायूसी होगी।
10 लाख लोगों के कार्ड होंगे रद्द
बता दें कि सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि जो लोग अपात्र होते हुए भी फ्री राशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। ऐसे राशन कार्ड धारकों के कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। सरकार की तरफ से ऐसे करीब 10 लाख लोगों को पहचान लिया गया है। इनके कार्ड जल्द ही रद्द कर दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार लिस्ट भी तैयार कर ली है।
देशभर में 80 करोड़ से ज्यादा लोग ले रहे हैं राशन
आपको बता दें कि देशभर में करीब 80 करोड़ से ज्यादा लोग फ्री राशन की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। इनमें से जो लोग अपात्र होंगे उनके राशन कार्ड सरकार की ओर से निरस्त कर दिए जाएंगे। इस तरह के लोगों को राशन का लाभ नहीं दिया जाता है।
राशन डीलर के पास आएगी अपात्र लोगों की लिस्ट
सरकार की तरफ अपात्र लोगों की लिस्ट को डीलर के पास भेजा जाएगा। इसके बाद अपात्र लोगों को राशन नहीं दिया जाएगा। सबसे पहले इस तरह से अपात्र लोगों के नाम को डीलर चिन्हित कर मुख्यालय में भेजेगा। इसके बाद ही अपात्र लोगों की लिस्ट तैयार कर दी जाएगी।
इस प्रकार के लोगों के कार्ड होंगे रद्द
NFSA की तरफ से जानकारी दी गई है कि जो लोग टैक्स भरते हैं अथवा जिनके पास में 10 वीघा से अधिक जमीन है। उनके नाम लिस्ट से काट दिए जाएंगे। इस प्रकार के लोगों को राशन का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जो लोग मुफ्त राशन लेकर उसका व्यापार करते हैं। इस प्रकार के लोगों को चिन्हित कर उनका नाम भी लिस्ट से काट दिया जाएगा।