नई दिल्ली Government Scheme: देश की केंद्र और राज्य सरकार मिलकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई सारी स्कीम्स चला रही हैं। जिसका लाभ भी देश की महिलाओं को मिल रहा है। हाल ही सरकार के द्वारा एक योजना (Government Scheme) लाभ देश की महिलाओं को दिया जा रहा है। इसके तहत आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं को 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इस लोन (Loan) से महिलाएं खुद अपना व्यवसाय शुरु कर सकेंगी। बता दें ये योजना हरियाणा सरकार (Haryana Government) के द्वारा चलाई जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की स्कीम्स चला रहे हैं।
Advertisement
कई बार ऐसा होता है कि जानकारी न होने पर देश की महिलाएं सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्कीम से वंचित रह जाती हैं। इसलिए हम आपको इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी देने वाले हैं। फिर से बता दें इस स्कीम के तहत राज्य की महिलाओं को बैंकों से 3 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। जिससे कि महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरु कर सकें। सरकार की इस योजना का नाम मातृशक्ति उद्यमिता योजना (Matrushakti Udyamita Yojana) है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
Matrushakti Udyamita Yojana
Advertisement
जानकारी के लिए बता दें सरकार Matrushakti Udyamita Yojana के तहत राज्य की महिलाओं को 3 लाख रुपये तक का श्रण देगी। इस स्कीम को महिला विकास निगम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस स्कीम का सीधा उद्देश्य राज्य की महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरु करने के लिए प्रेरित करना है जिसे कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। लेकिन इस योजना के लिए कुछ शर्तों को तय किया गया है जिनका पालना करना बहुत ही जरुरी है।
Matrushakti Udyamita Yojana के लिए जरुरी शर्तें
- Matrushakti Udyamita Yojana में आवेदनकर्ता की आयु 18 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता किसी भी बैंक में दोषी नहीं होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता हरियाणा राज्य की निवासी होनी चाहिए।
Matrushakti Udyamita Yojana की खासियत
Matrushakti Udyamita Yojana की सबसे खास बात ये है कि महिला के द्वारा लिए गए लोन के बाद में किस्त की पेमेंट करने पर 3 सालों तक 7 फीसदी की अनुदान राशि हरियाणा सरकार को महिला विकास निगम देगा।
वहीं इस योजना का लाभ उठाकर राज्य की महिलाएं टेलरिंग, बुटीक, थ्री- व्हीलर, ई- रिक्शा, ब्यूटी पार्लर, सैल्यून, पापड़ व अचार बनाना, फोटोस्टेट की दुकान, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, टिफिन सर्विस, फूड स्टॉल, बिस्किट, नमकीन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती हैं।
Matrushakti Udyamita Yojana का लाभ उठाने के लिए जरुरी दस्तावेज
Matrushakti Udyamita Yojana का लाभ उठाने के लिए महिला के पास पहचान पत्र, राशनकार्ड, रिहायशी प्रमाण- पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि दस्तावेजों की जरुरत होगी।