नई दिल्लीः भारत में इन दिनों शादियों की बेला चल रही है, जिसके चलते बाजारों में ग्राहकों की काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। अगर आपके घर-परिवार में शादी-ब्याह है तो फिर यह खबर ध्यान से पढ़ने की जरूरत है, क्योंकि सोना का रेट उच्चतम स्तर से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है।
Advertisement
सोना अब अपने अधिकतम रेट से करीब 4,400 रुपये सस्ते में बिकता नजर आ रहा है, जो ग्राहकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इतना ही नहीं चांदी के रेट में भी गिरावट का दौर जारी है, जिसकी आप आसानी खरीदारी कर सकते हैं। भारतीय सर्राफा बाजारों के जानकारों के मुताबिक, आपने अब सोना नहीं खरीदा तो फिर पछताना पड़ सकता है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना गिरकर 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। बीते कारोबार में सोना 55,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया। इस तरह चांदी भी 332 रुपये की गिरावट के साथ 70,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया। वायदा कारोबार में सोना 177 रुपये गिरकर 54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।
Advertisement
- इन शहरों में जानिए सोने का ताजा रेट
भारतीय सर्राफा बाजारों में आईबीजेए की ओर से जारी किए गए दामों के मुताबिक दिल्ली में भी गिरावट दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 54,860 रुपये दर्ज किया गया है, जिसकी खरीदारी कर आप पैसों की बचत कर सकते हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 54,860 रुपये में बिकता नजर आया। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में भी 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोने का दाम 54,760 रुपये देखने को मिला। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी सोने के रेट में फेरबदल देखने को मिला, जहां, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम के दाम 54,710 रुपये दर्ज किये गए।
- इन शहरों में जानिए सोना का ताजा रेट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 54,710 पर बिकता नजर आया।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 54,760 रुपये दर्ज किया गया।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 54,710 रुपये दर्ज किया गया।