Tatkal Ticket Booking: एक समय था जब ट्रेन टिकट बुक करना आसान नहीं था। इसके लिए सुबह-सबुह लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है आप अब घर बैठे आसानी से ट्रेन टिकट बुक करा सकते हैं। यदि आप IRCTC पर तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं और आपको हर बार फेल हो जा रहे हैं तो आज हम आपको एक सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:- IPL MI vs KKR ROLLING SIXES: वेंकटेश इयर के दमदार छक्को ने मचाया कोहराम,देखते रह गए सूर्यकुमार यादव
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
कई बार हमें आखिरी समय में ट्रेन टिकट बुक करना होता है औऱ फिर टिकट उपलब्ध न होने पर कन्फर्म टिकट पाने के लिए तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। कई बार यात्रा से ठीक एक दिन पहले ही तत्काल टिकट बुक किया जाता है। बता दें कि 3एसी और उससे ऊपर की क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरु होती है। जबकि स्लीपर की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरु होती है। यदि आप आईआरसीटीसी पर तत्काल टिकट बक कर रहे हैं तो इसे जल्दी से बुक करने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- बेटियों की शादी और पढ़ाई का खर्चा उठाएगी सरकार, ऐसे मिलेंगे 64 लाख रुपये
IRCTC पर तत्काल टिकट बुक करने का एक आसान तरीका
- तत्काल टिकट बुक करने के लए आपको सबसे पहले IRCTC खाता बनाना होगा इसके लिए आपको रजिस्टर करना होगा और https://www.irctc.co.in वेबसाइट विजिट करना होगा।
- इसके बाद My Profile Section में मास्टर लिस्ट बनाएं।
- इसके बाद Add / Modify Master List पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नॉर्मल, दिव्यांग और जर्नलिस्ट जैसे ऑप्शन को चुनना होगा।
- इसमें नाम, आयु, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, सीनियर सिटेजन, आईडी कार्ड टाइप नंबर भरना है।
- इसके बाद मास्टर लिस्ट में यात्री को ऐड करना होगा अब आप लिस्ट में 20 पैसेंडर्स को एड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपकी मास्टर लिस्ट बनकर तैयार हो जाएगी।
कैसे करें इसका उपयोग
मास्टर लिस्ट का इस्तेमाल करने के लिए आप जब भी IRCTC के द्वारा बुक करेंगे तो पैसेंजर की सारी डिटेल्स डालने वाले पेज पर My Saved Passenger लिस्ट का ऑप्शन मिलेगा। इस पर आपको जाना होगा। इसरके बाद आपको पैसेंजर लिस्ट में से जिनको सेलेंक्ट करना चाहते हैं तो उनको सेल्क्ट करना है। ऐसा करने से आपको पैसेंजर्स की डिटेल्स को अलग-अलग नहीं डालनी होगी। एक बार में सभी पैसेंजर एड हो जाएंगे। इससे आपका समय बर्बाद नहीं होगा औऱ तत्काल टिकट जल्दी हो जाएगी।