Bhojpuri actress Akanksha Dubey died: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन की दुखद खबर से भोजपुरी स्लेबस के बीच कोहराम मच गया है। एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थीं। 25 साल की आकांक्षा ने आत्महत्या की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा दुबे वाराणसी में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं।
मरने से पहले शेयर किया था वीडियो
शूटिंग के बाद, एक्ट्रेस कथित तौर पर शहर के सारनाथ होटल गए, जहां उनका शव उनके होटल के कमरे में पाया गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौत की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या करने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में आकांक्षा ब्लू जींस के साथ ब्लैक टॉप पहने हुए एक भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। उनके निधन की दुखद खबर उनके संगीत वीडियो ये आरा कभी हारा नहीं की रिलीज के दिन आई, जहां उन्हें पवन सिंह के साथ जोड़ा गया है। आकांक्षा भदोई की रहने वाली थी।
https://www.instagram.com/p/CqNyXWrue6Y/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
भोजपुरी अभिनेत्री ने ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से भोजपुरी इंडस्टी में कदम रखा था। वह मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर और फाइटर किंग सहित कई अन्य फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आकांक्षा ने कम उम्र में अपने अभिनय से इंडस्टी में एक जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी।