Hero Passion Plus: आज कमयूटर सेगमेंट की बाइक भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं। हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor Plus) के लाखों यूनिट हर महीने लोगों द्वारा खरीदे जा रहे हैं। इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए हीरो ने अपनी पुरानी पैशन प्लस (Hero Passion Plus) को बिल्कुल नया अवतार दिया है। कुछ समय पहले इसे मार्केट से हटा दिया गया था। लेकिन अब इसे BS 6 फेज 2 नॉर्म्स के साथ फिर से लांच किया गया है। आज इस आर्टिकल में आपको इस बजट बाइक के फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-आपके Car का Colour भी रखता है मायने, जानें इन रंगों का रहस्य
हीरो पैशन प्रो (Hero Passion Pro) को भारतीय बाजार में बहुत पहले से ही बेचा जा रहा था। लेकिन bs6 फेस 2 अपडेट के बाद इस बाइक की सेल पर काफी ज्यादा असर हुआ, जिसके बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट से हटा लिया गया है। अभी केवल इसके बचे हुए यूनिट्स को ही बेचा जा रहा है जो आपको कुछ-कुछ शोरूम पर मिल जाएंगे। अब इसकी जगह पर नई हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) को लॉन्च किया गया है। इस बाइक में आपको हीरो स्प्लेंडर वाला 97 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 8 बीएचपी का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। परफॉर्मेंस के मामले में यह पाई बहुत ही जबरदस्त है। इसमें आपको ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:-सिर्फ 17 हजार में पाएं Petrol की खर्च से छुट्टी, जानें TVS iQube के जबरदस्त फायदे
Hero की बाइक्स में हमेशा से ही अपने माइलेज के लिए जानी जाती है और यह आपको 60 किलोमीटर प्रति लीटर का धमाकेदार माइलेज देती है। इस बाइक में E20 पैट्रोल के साथ फ्यूल इंजेक्टर को भी जोड़ा गया है। इसके साथ इसमें आपको हीरो की i3s टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो इसे और भी किफायती बनाती है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिया गया है। यह आपके राइडिंग को काफी आरामदायक और मजेदार बनाता है। बात करें इसकी कीमत की तो दिल्ली जैसे शहर में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत ₹75,131 है और ऑन रोड यह आपको 80 से ₹85,000 तक मिल जाएगी।