Bhojpuri hot dance : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पवन सिंह ने अपनी वर्षों की मेहनत से अपने लिए यह मुकाम बनाया है। पवन सिंह को लगभग 2 दशक से ज्यादा समय भोजपुरी सिनेमा में हो चुके हैं और आज उनकी चमक किसी भी बड़े सितारे से कम नहीं है। पवन सिंह की फिल्में और गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। वह जिस भी फिल्मों में नजर आते हैं उस फिल्म का हिट होना लगभग तय माना जाता है।
इसके अलावा उनके चाहने वालों को उनका रोमांस भी काफी पसंद आता है। आए दिन ही पवन सिंह के गाने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर वायरल होने लग जाते हैं। पवन सिंह का अब एक गाना जो लोगों को पसंद आ रहा है। उस गाने का नाम है चादर में गदर। इस गाने को पवन सिंह और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है।
इस गाने को अब तक 58 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना दो जून 2016 को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया था। वायरल होने वाले गाने के लिए लिरिक्स शाहिद अख्तर ने लिखे हैं।
इसका म्यूजिक डायरेक्शन अमन श्लोक का है। यह गाना फिल्म संग्राम से लिया गया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करे तो फिल्म में Pawan Singh, Viraj Bhat, Awdhesh Mishra, Kavya Singh, Amar Jyoti जैसे कलाकार मौजूद है।
गाने के अंदर देखा जा सकता है कि पवन सिंह काव्या सिंह के साथ रोमांटिक होते जा रहे हैं और देखने वालों के पसीने छूट रहे हैं। काव्या सिंह भी पवन सिंह की बाहों में खूब मजे ले रही है। अभिनेता पवन सिंह के काम के बारे में बात करें तो इन दोनों उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्में है और वह उन में काम कर रहे हैं उनके गाने लोगों को काफी पसंद भी आते हैं।