नई दिल्लीः Business Idea: अगर आप बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको एक अच्छा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं, जिसे हर कोई कर सकता है। इस बिजनेस को करने के लिए किसी खास स्किल की जरूरत नहीं है। यहीं नहीं इसे करने से कोई नुकसान नहीं होगा। पर इसमें थोड़ा समय जरूर लगता है। इस बिजनेस को करके आप करोड़पति बन जाएंगे।

हम आज जिस बिजनेस आईडिया की बात कर रहे हैं वह है महोगनी पेड की खेती (Mahogany Farming), यह ऐसा पेड़ होता है, जिसकी मदद से आप करोड़ों रुपयों की करेंगे। अगर आप एक एकड़ में 120 पेड महोगनी के लगाते हैं तो सिर्फ 12 साल में आप करोड़ों रुपये की कमाई कर सकेंगे। आइए समझिए कैसे?

बता दें कि महोगनी की लकड़ी मजबूत और काफी लंबे समय तक उपयोग करने वाली होती है और न ही इस पर पानी का कोई असर होता है। इस लकड़ी का कलर लाल और भूरे रंग का होता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस पेड़ में 50 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सहने की क्षमता होती है। सबसे खास बात इसे पानी ज्यादा न भी मिले फिर भी यह बढ़ता रहता है।

  • किस तरह की जगह पर उगते हैं ये पेड़

महोगनी के पौधों को हम ऐसी जगह पर ऊगा सकते हैं जहां पर तेज हवाएं कम चलती हैं, क्योंकि इस पेड़ की लंबाई 40 से 200 फ़ीट होती है। हालांकि भारत में ये पेड़ 60 फीट की लंबाई के होते हैं। भारत में इन पेड़ों को पहाड़ी जगह के आलावा कहीं भी ऊगा सकते हैं। ध्यान रखें जलभराव वाली और पथरीली मिट्टी जैसी जगह पर इस पेड़ को न लगाएं।

  • क्या है इन पेड़ों का उपयोग?

बता दें कि इन पेड़ों का उपयोग जहाज, कीमती, फर्नीचर, प्लाइबुड, सजावट की वस्तुएं और मूर्तियां बनाने में किया जाता है, क्योंकि इसकी लकड़ी काफी मजबूत और टिकाऊ होती है। इसके साथ ही इसके पत्तों का उपयोग कैंसर, ब्लडप्रेशर, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह जैसे कई बीमारियों के लिए होता है।

  • कितनी होगी कमाई?

यह पेड़ साल में एक बार बीज देता है। एक बार में लगभग 5 किलो बीज इकठ्ठा हो जाते हैं। ये बीज बहुत ज्यादा महंगे बिकते हैं। वहीं इसकी लकड़ी थोक में 2000 से 2200 रुपये प्रति घन फीट में बिकती है। इसके बीजो और फूलों का शक्तिवर्धक दवाइयों को बनाने में किया जाता है। इसके तेल का उपयोग इस्तेमाल मच्छर मारने वाली दवाइयों और कीटनाशक को बनाने में किया जाता है। इसके तेल का उपयोग कर साबुन, पेंट, वार्निस और कई तरह की दवाइयों को बनाने में किया जाता है।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...