नई दिल्ली Indian Farmers License: अगर आप किसान हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी साबित हो सकता है। बता दें देश में ट्रेडिशल खेती का चलन का काफी तेजी बढ़ रहा है। इसमें कई तरह की फसलों की उपज की जाती है। जिसमें अफीम भी शामिल हैं। ऐसे में जो भी किसान अफीम पोस्ट की खेती करने का प्लान बना रहे हैं उन किसानों को लाइसेंस देने की योजना बनाई जा रही है।

इसका लाभ मुख्य रुप से 3 राज्यों के किसानों को होगा। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी के करीब 27 हजार किसानों को फसल साल 2023 से 2024 में अफीम पोस्ट की खेती के लिए लाइसेंस मिलने की आशा की जा रही है। एक सरकारी बयान में इस हफ्ते इस बारे में जानकारी दी गई है। सरकार ने इस बृहस्पतिवार को इन तीन राज्यों के किसानों को लाइसेंस नीति की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें- Amazon पर शुरू हुई Realme Narzo 60x 5G की फर्स्ट सेल, इसका कैमरा और बैटरी देख खरीदने की लगी लाइन

वहीं इस बारे में फाइनेंशियल डिपार्टमेंट ने कहा कि इन तीन राज्यों में करीब 1.12 लाख किसानों को लाइसेंस दिए जाने की उम्मीद है। जिसमें पिछली फसल के अलावा 27 हजार किसानों को शामिल किया जाएगा। ये 2014 से 2015 को खत्म होने वाली 5 साल की अवधि के दौरान लाइसेंस पाने वाले किसानों की औसत संख्या का लगभग 2.5 गुना है।

लगातार बढ़ रही मांग के लिए लिया गया फैसला

वहीं मंत्रालय ने कहा कि ये बढ़ोतरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपचार संबंधी देखभाल और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए दवाइयां बनाने में बढ़ती इस्तेमाल की मांग को पूरा करने के उद्देश्य है। इसमें कहा गया है कि ये आगे सुनिश्चित किया जाएगा कि उत्पादन घरेलू मांग के साथ-साथ देश निर्यात उद्योग की जरुरतों को पूरा करें।

इसे भी पढ़ें- Tecno लाया स्लिम-ट्रिम लैपटॉप! फीचर्स और बैटरी दिए हैं शानदार, देखें कीमत

कितने किसानों को मिलेगा लाइसेंस

वहीं सरकार मध्य प्रदेश के लगभग लगभग 54,500 किसानों को लाइसेंस देगी। इसके बाद राजस्थान के तकरीबन 47,000 किसानों को लाइसेंस बांटेगी और यूपी के 10,500 अफीम किसानों को लाइसेंस देगी।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है। 2020 में छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी...