नई दिल्ली: Bank Holidays in January 2023: साल 2022 के बीतने में कुछ ही दिन रह गए हैं, जिससे लोग अपने जरुरी काम का फटाफट तरीके से निपटा रहे हैं। जिससे आप के लिए यहां और भी जानना जरुरी हो जाता है कि नए साल की शुरु से बैंक में कितने दिनों तक का हॉलि डे रहने वाला है, अगर नही जानते हैं तो आप का कोई बैंक का काम अटक सकता है। जिससे कही आर्थिक तौर पर नुकसान होने की संभवाना भी रहती है।
दरअसल आप को बता दें कि नए साल की शुरुआत से पहले यह जान ले कि अगले महीने में बैंक में छुट्टियों (Bank Holidays) की भरमार है। आज के समय में बैंक के काम बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोगों के कैश ट्रांजैक्शन से लेकर चेक जमा करने, ड्राफ्ट आदि कई कामों के लिए लोगों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तो वही इन बैंक छुट्टियों के बारें में जरुर जानना चाहिए। आप को बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है।
जनवरी 2023 में बैंकों ने कुल 14 दिन की रहेगी छुट्टी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के नए साल के कैलेंडर के मुताबिक जनवरी 2023 में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको जनवरी 2023 में बैंक संबंधित कोई जरूरी काम निपटाना है तो उसे पहले ही पूरा कर लें। इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
जनवरी 2023 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट
- 1 जनवरी 2023- रविवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
- 5 जनवरी,2023-गुरु गोविंद सिंह जयंती
- 8 जनवरी 2023- रविवार
- 11 जनवरी 2023- बुधवार (मिशनरी डे पर मिजोरम में बैंक रहेंगे बंद)
- 12 जनवरी 2023- गुरुवार (स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे)
- 14 जनवरी 2023- मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार)
- 15 जनवरी- पोंगल/माघ बिहू/रविवार (सभी राज्यों की छुट्टी)
- 22 जनवरी, 2023- रविवार
- 23 जनवरी, 2023- सोमवार- (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में बैंक बंद रहेंगे)
- 25 जनवरी, 2023-बुधवार – (हिमाचल प्रदेश का राज्य दिवस के कारण अवकाश रहेगा)
- 26 जनवरी, 2023- गुरुवार- (गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)
- 28 जनवरी, 2023- चौथा शनिवार
- 29 जनवरी, 2023-रविवार
- 31 जनवरी, 2023- मंगलवार- ( असम में बैंक बंद रहेंगे)
हालांकि आप को बता दें कि आज के समय में ऐसे कई जरुरी काम हैं जो ऑनलाइन बैंकिग के जरिए किए जा सकते हैं। जिससे मौजदा समय की खास बात ये हैं कि बैंक से लेकर पोस्ट ऑफिस तक नेट बैंकिंग की सुबिधा दे रही है। ऐसे में किसी के खाते में पैसे ट्रांसफर करना है या किसी से पैसे मंगवाने हैं तो आपको इस काम के लिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं कैश निकालने के लिए आप एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते