Vastu for Unlucky Plants: घर को सुंदर बनाने के लिए ज्यादातर लोग अपने घरों में तरह – तरह के पौधे लगाते हैं। पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। पौधे पर्यावरण के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को बहुत ही अच्छा माना गया है, लेकिन वास्तु की मानें तो कुछ पेड़ – पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके घर में धन – धान्य की कमी हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि यह पौधे आपको रातोंरात कंगाल बना सकते हैं। इन पौधों को लगाने से आपकी तरक्की भी रुक सकती है। इसलिए ऐसे पौधों को लगाने से हमें बचना चाहिए। तो आईये आज हम आपको बताते हैं कि घर में किन – किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।

Read Also: Surya Grahan 2022: अक्‍टूबर में मचने वाली है भारी उठापटक! जानें आखिरी सूर्य ग्रहण के क्या होंगे प्रभाव

Read Also: हनुमान जी को खुश करने और सुख-समृद्धि पाने के लिए आज ही लगाएं ये पौधे, मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा!

आंवला का पौधा

वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से आंवला को काफी अच्छा माना जाता है। डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं. हालांकि, यह पेड़ वास्तु के हिसाब से बेहद ही अशुभ माना जाता है। इससे घर की सुख-समृद्धि चले जाती है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।

कांटेदार पौधों
कभी भी घर के अंदर कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधों को वास्तु के हिसाब से बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से आपसी रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। इसलिए इस पौधे को गलती से भी नहीं लगाना चाहिए।

बोनसाई का पौधा
घरों में बोनसाई के पौधों को कभी नहीं लगाना चाहिए। यह पौधे देखने में काफी आकर्षक होते हैं, लेकिन इस पौधे को लगाने से घर में लड़ाई का माहौल बन जाता है। यह पौधा घर की खुशियों को तहस – नहस कर देता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

Sofia Ansari की मदहोश कर देने वाली फोटोज, यहां देखें

Animal Movie की Bhabhi 2 ने दहा कहर इन मस्त फोटोज से, यहाँ देखें
Follow dailynewsxp.com on Google News

Daily News Coverage by dailynewsxp.com team.

For Daily News XP Latest news and Daily Breaking Stories visit us daily at https://dailynewsxp.com

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...