नई दिल्लीः मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को दो बड़े तोहफे देने जा रही है, जिसे लेकर तैयारी तेजी से चल रही हैं। सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में बढ़ोतरी के साथ रुका हुआ एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों के डीए में इस बार करीब 4 फीसदी की बढ़ोती की जाएगी, जिसके बाद सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।
अगर सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो फिर 42 प्रति हो जाएगा। वैसे वर्तमान में 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि दिसबंर की किसी भी तारीख को यह फैसला लिया जा सकता है।
- जल्द मिलेगा डीए एरियर का लाभ
केंद्री कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए सरकार जल्द ही डीए का बड़ा ऐलान कर सकता हैं। कर्मचारियों को 18 महीने का रुका हुआ डीए एरियर का फायदा दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों के अकाउंट में मोटी रकम आने तय मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी महीने में डीए एरियर का पैसा खाते में डाला जा सकता है। उच्चतम सैलरी वाले कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का लाभ संभव माना जा रहा है।
- जानिए क्यों रुका था डीए
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में कोरोना महामारी ने देश ही नहीं दुनियाभर में तबाही मचाई थी। कोरोना से भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी भारी चोट पड़ी थी, जिसके बाद सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिए थे। सरकार ने एक जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 या 18 महीने तक महंगाई भत्ता रोक लिया था, जो अब जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
वहीं, सरकार ने कोरोना महामारी में 18 महीने तक डीए में बढ़ोतरी पर रोक को देखते हुए 11 प्रतिशत की डीए में इजाफा भी किया था। इसके बाद कर्मचारियों की ओर से मांग पर उस समय वित्त मंत्रालय द्वारा कहा गया था कि बकाया का भुगतान नहीं किया जाएगा।