नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, जिसके तैयारी विभागीय स्तर पर तेजी से चल रही है। मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के साथ-साथ डीए एरियर पर बड़ा फैसला लेने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का डीए एरियर अकाउंट में ट्रांसफर करने जा रही है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार किसी भी दिन अब केंद्रीय कर्मचारियों के अकाउंट में डीए एरियर का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। कर्मचारियों का 18 महीने का डीए एरियर रुका पड़ा है, जिससे कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा।
– कब से कब तक का नहीं मिला डीए
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
कोरोना वायरस संक्रमण काल में देश की अर्थव्यवस्था का पहिया रुक गया था, जिसके बाद कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक का डीए नहीं मिला था। इसके बाद से कर्मचारियों के संगठन लगातार डीए एरियर की मांग लगातार कर रहे हैं। अब जल्द ही खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाने की उम्मीद है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह फैसला नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जनवरी तक का दावा किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये तक का फायदा मिलने की उम्मीद है।
- जानिए कब होगी बैठक
मोदी सरकार जल्द ही 18 महीने का शेष डीए एरियर ट्रांसफर करने जा रही है, जिसके लिए बैठक होनी तय मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ डीए एरियर को लेकर बैठक का समय तय हो चुका है। मालूम हो कि अभी यह तय नहीं है कि सरकार एरियर के पेमेंट के लिए सहमत है या नहीं. सरकार पहले भी इस बारे में मना कर चुकी है।
- अकाउंट में आएंगे इतने हजार रुपये
केंद्र सरकार को कर्मचारियों और पेंशनधारकों को तमाम सुविधाएं दी जाती हैं, जिसमें डीए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 से 37,000 रुपये के बीच रहता है। वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये DA एरियर के तौर पर दिया जाता है।