Ind vs Aus WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबले हारकर भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।
Rohit Sharma WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। यह खिताबी मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला गया था। जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हराकर बादशाहत कायम की है। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड, जिन्होंने पहली पारी में शानदार 161 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने भारत की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा बार बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
Rohit Sharma new record In WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहली पारी में 15 और दूसरी पारी में 43 रन बनाए। इसी के साथ वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में धोनी को पछाड़ते हुए पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 17092 रन हैं। वहीं अब रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 17155 रन हो गए हैं।
Most International Runs for India: भारत की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने कुल 34357 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रन मशीन विराट कोहली हैं, जिन्होंने कुल 25385 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का हैं, जिन्होंने 24064 रन बनाए हैं। इस सूची में सौरव गांगुली 18433 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं और अब धोनी को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा 17115 रन के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड –
सचिन तेंदुलकर – 34357 रन
विराट कोहली – 25385 रन
राहुल द्रविड़ – 24064 रन
सौरव गांगुली – 18433 रन
रोहित शर्मा – 17115 रन