नई दिल्ली: 7th Pay Commission: हाल ही में सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए (DA) में इजाफा किया गया था। इसके बाद से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा-खासा इजाफा हुआ था। हालांकि महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से ही कदम नहीं उठाए जा रहे हैं बल्कि राज्य सरकारें भी कदम उठा रही हैं। वैसे कर्मचारी अभी भी डीए (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के लिए डीए (DA) में इजाफा कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- 7000 रूपये से कम में बिक रहा Poco का स्टाइलिश फोन, 108MP के जबरदस्त कैमरे से लूट रहा सबका दिल
लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा
बता दें कि हाल ही में सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला दिया है। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डीए बढ़ाने की घोषणा 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस समरोह के दौरान की थी। राज्य सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की। डीए में इजाफा होने से 3 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ होगा। इससे 2.15 लाख कर्मचारियों और 90 हजार पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
इतना मिलेगा डीए
बता दें पहले हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगी लोगों को 31 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) मिलता था। अब कर्मचारियों और पेंशनभोगी 34 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है। यही नहीं जो बकाया होगा वह भी दिया जाएगा। सरकार के अनुसार, इस फैसले से उनके ऊपर 500 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें- WTC फाइनल : उनादकट के बाद यह खिलाडी हुआ चोटिल, भारतीय टीम को फिर लगा बड़ा झटका
इस मामले को लेकर राज्य के मुख्य सचिव ने एक नोटिस में जानकारी दी कि, अप्रैल 2023 के बाद अर्जित भत्ते का भुगतान नकद में किया जाएगा, जनवरी 2022 से 31 मार्च 2023 तक के बकाया का भुगतान सामान्य निधि खाते में किया जाएगा। 1 जनवरी 2022 के बाद रिटायर हो चुके कर्मचारियों को उनका डीए (DA) नकद दिया जाएगा।