नई दिल्लीः लंबे समय से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों की खुशी के दिन अब आने वाले हैं, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। वो दिन अब दूर नहीं जब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को दो नहीं बल्कि दो तोहफे एक साथ मिलेगा, जिसका फायदा करीब सवा करोड़ लोगों को होगा।
सरकार की ओर से पहले छमाही के लिए महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी के साथ बकाया डीए एरियर पर बड़ा फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिससे सैलरी में बढ़ोतरी आना तय माना जा रहा है वैसे तो आधिकारिक तौर पर अभी कुछ ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा ही कि सरकार डीए में बजट पेश करते हुए बड़ा फैसला ले सकता है। बजट 1 फरवरी 2023 को पेश किया जाना है, जिसमें कर्मचारियों को काफी उम्मीदे लगी हुई हैं।
- जानिए महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचरियों और पेंशनधारकों के डीए में बढ़ोतरी कर बड़ी राहत देने का विचार कर रही है। कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है, जो बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद करीब सवा करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे सैलरी में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
दरअसल डीए AICPI इंडेक्स के आधार पर निर्धारित किया जाता है। श्रम मंत्रालय इंडेक्स में कई महत्वपूर्ण चीजों की महंगाई को देखते हुए डीए में बढ़ोतरी तय की जाती है। अभी तक नवंबर 2022 तक के आंकड़े आए हैं। इंडेक्स का नंबर 132.5 पर है। इस हिसाब से ही डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना बिल्कुल तय माना जा रहा है। सरकार हर साल में दो बार डीए का पैसा बढ़ाती है। डीए की बढ़ी हुई दरें जनवरी और जुलाई से लागू मानी जाती हैं। सरकार दो 6 महीने की दो किस्तों में यह पैसा कर्मचारियों को देती है।
वहीं, कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर के लिए CPI inflation के नंबर 12 जनवरी को आए हैं। दिसंबर में रिटेल महंगाई 1 साल के न्यूनतम स्तर 5.72% पर दर्ज की गई है। नवंबर में रिटेल महंगाई 5.88% पर थी. नवंबर में रिटेल महंगाई जब नीचे दर्ज की गई थी। AICPI इंडेक्स में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ था।
अक्टूबर 2022 में AICPI इंडेक्स 132.5 अंक पर था, जो नवंबर में भी स्थिर रहा। ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट मान रहे हैं कि दिसंबर 2022 All India Consumer Price Index भी स्थिर रहने की उम्मीद है।
- डीए में बढ़ोतरी के बाद इतने रुपये की होगी बढ़ोतरी
जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर 2022 का इंडेक्स अगर परिवर्तन नहीं होता है तो डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है। इस तरह से 7th Pay Commission के तहत कुल डीए 41% पहुंचेगा। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2022 से 38% डीए का भुगतान हो रहा है।
आपका बेसिक वेतन 18000 रुपये है तो उन्हें डीए 6 हजार 840 रुपए प्रति महीना का लाभ मिलेगा। वहीं, 3% की बढ़ोतरी होने पर डीए 41% होगा और केंद्रीय कर्मचारी का महंगाई भत्ता 7 हजार 380 रुपये बढ़ तय हो जाएगा। उनके महंगाई भत्ते में कुल 540 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
- जानिए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कब
सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन में यह सवाल छलांग मार रहा है कि डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कब किया जाएगा। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो इस बात का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 1 फरवरी यानि बजट के दिन का दावा किया जा रहा है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।