नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार एक बार फिर मेहरबान होने जा रही है, जिसके बाद कई लाख लोगों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में जल्द ही बढ़ोतरी के साथ डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
डीए में इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी की जानी संभव मानी जा रही है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में थोड़ी राहत जरूरी मिलेगी। 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद डीए 42 प्रतिशत हो जाएगा।
वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। दूसरी सरकार 18 महीना का बकाया डीए एरियर का पैसा भी खाते में किसी भी दिन ट्रांसफर कर सकती है, जिसकी चर्चा जोर पकड़ रही है। सरकार ने अभी आधिरिक तौर पर तो ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बजट सत्र में इस ऐलान का दावा तेजी से किया जा रहा है। इससे करीब सवा करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मुनाफा देखने को मिलेगा।
- सरकार बढ़ाकर इतने फीसदी करेगी डीए का पैसा
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को आम बजट में तगड़ी सौगात देने जा रही है, जिसके चलते चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है। सरकार डीए की राशि में 4 प्रतिशत का इजाफा करेगी, जिसके बाद यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। अब कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 38 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में सालाना दो बार डीए एरियर का तोहफा देती है। इससे पहले डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जो बढ़कर 38 फीसदी कर दिया गया था। इसकी बढ़ी हुई दरें एक जनवरी और एक जुलाई से लागू मानी जाती हैं। सभी कर्मचारियों को इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है।
- जल्द खाते में आएगा डीए एरियर का पैसा
मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए एरियर के पैसे को लेकर चौंकाने वाला ऐलान कर सकता है। सरकार आम बजट में 18 महीने के डीए एरियर को लेकर कौई बड़ी खुशखबरी दे सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। दरअसल सरकार ने कोरोना काल साल जनवरी 2020 से जून 2021 तक यानि 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में नहीं भेजा,जिसका मांग कर्मचारियों की यूनियन लगातार कर रही हैं।
सरकार ने इसका ऐलान आधारिक तौर पर तो नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बजट का सत्र का दावा किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि लेवल प्रथम के कर्मचारियों के खाते में करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा रकम आएगी।
- तमिलनाडु सरकार ने लिया बड़ा फैसला
उधर तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों पेंशनभोगियों को बड़ा गिफ्ट दे दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद लाखों लोगों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है। सरकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है, जो बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है, जिसके बाद अब सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।