नई दिल्लीः मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसमें तीन बड़े फायदे दिए जाएंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना, डीए में और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी संभव माना जा रही है। इससे करीब सवा करोड़ लोगों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए यह बड़ा फैसला लेने जा रही है। कर्मचारियों के डीए में फिर से 4 फीसदी की बढ़ोतीर की जाने की उम्मीद है, जो बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।
सरकार अब जल्द ही डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। वैसे आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार जनवरी माह में यह बड़ा फैसला ले सकती है।
- जानिए कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर
मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सरकार महंगाई भत्ते टीए प्रमोशन के बाद फिटमेंट फैक्टर पर भी अगले साल बात नए साल में कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों की सैलरी में 8,000 रुपये बढ़ाने पर मंथन कर सकती है।
फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से सरकार कर्मचारियों का बेस मजबूत होगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोगके तहत न्यूनतम वेतन के तौर पर 18,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार अगले साल 1 फरवरी 2023 को पेश होने वाले बजट में यह बड़ा फैसला लिया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन काफी दिनों से यह मांग तेजी से कर रहे हैं। सरकार अब इसे जल्द ही फिटमेंट फैक्टर पर मंजूरी दे सकती है।
- जानिए कब बढ़ेगा डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में हर 6 महीने में समीक्षा की जाती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी की जाती है। ये बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी डीए में बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है।