नई दिल्लीः मोदी सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में बढ़ोतरी कर एक तगड़ी सौगात दी है, जिसके बाद से लोगों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। अब मोदी सरकार जल्द ही एक बड़ा ऐलान और ने करने जा रही है, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरो होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का तगड़ा गिफ्ट दे सकती है, जिसकी चर्ची तेजी से चल रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर यह साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना है, जिसे काफी बढ़ाया जा सकता है। सरकार ने आधिकारि तौर पर तो कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
जानिए कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर
आपके घर परिवार में कोई व्यक्ति केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर पूरी पढ़ने की जरूरत है। मन में सवाल छलांग लगा रहा होगा कि फिटमेंट फैक्टर में कितना इजाफा हो सकता है। दरअसल, अभी फिटमेंट फैक्टर जो मिल रहा है वो 2.7 गुना है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, इसे बढ़कर 3.6 गुना किया जा सकता है।
अगर ऐसा होता है तो फिर बेसिक सैलरी में 80,000 रुपये की बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इस हिसाब से सालाना करीब 1 लाख रुपये कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगा। सातवें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 26,000 कर दिया जाएगा।
डीए में हुई इतने फीसदी की बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। इसके बाद अब डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया है, जबकि इससे पहले 38 प्रतिशत मिल रहा था। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा होगा। बढ़े हुए डीए की दरें 1 जनवरी 2023 से लागू मानी जाएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन काफी दिनों से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग करते रहे हैं, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐसा आदेश जारी नहीं किया गया है।