LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इतने रुपये कम हुई सिलेंडर की कीमतें, जाने नई दर - Times Bull
G o o g l e Preferences
⚡ Advertisement

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इतने रुपये कम हुई सिलेंडर की कीमतें, जाने नई दर

Dev Ops
Dev Ops
July 1, 2024 at 11:30 AM IST

नई दिल्ली LPG Gas Cylinder Price Today: जून का महीना खत्म हो गया है और आज से जुलाई का महीना शुरु हो गया है। जुलाई महीने के पहले ही दिन ही ऑयल मार्केट कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट कर दी हैं।

तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये की कटौती भी की गई है। ये लगातार तीसरे महीने है जब 19 किलो वाला सिलेंडर यानि कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

⚡ Advertisement

आपको बता दें कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर की ये नई दरें आज से लागू हो गई है, यानि कि आज से नई दरों पर कमर्शियल सिलेंडर पेश होगा।

कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

आपको बतादें राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतें 1676 रुपये थी। आज से इनकी कीमतें 1646 रुपये हो गई है। इसके बाद कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 1756 रुपये हो गई हैं। मुंबई शहर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 1598 रुपये हैं। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 1840.50 रुपये थी। आज से इनकी कीमत 1809.50 रुपये हैं।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

वहीं बात करें घरेलू सिलेंडर के बारे में, तो तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पूरे देश में घरेलू सिलेंडर की कीमतें 803 रुपये हैं। इस साल फरवरी महीने में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती भी की गई थी।

⚡ Advertisement
⚡ Advertisement
📁 CATEGORIES