नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना-चांदी के भाव में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। गिरती कीमत के बीच सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल भी खूब दिखाई दे रही है। इस बीच ग्राहकों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है।
सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 11500 रुपया तक सस्ता हो गया है। अगस्त 2020 में सोना 56,200 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जो 44,760 रु. पर आ गया है। मंगलवार को सोने 679 रुपये की गिरावट के साथ 44760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
2021 सोने के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। 1 जनवरी से अब तक सोना 5,540 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 1 जनवरी को सोना 50,300 रुपए पर था जो अब 44,760 रु. पर है। यानी सिर्फ 2 महीने में ही सोने की कीमत 11% कम हुई है।
वहीं अगर चांदी की बात करें तो वह करीब 1100 रुपए महंगी हुई है। 1 जनवरी को चांदी 66,950 रुपए पर थी जो अब 67,073 पर है। 2020 में सोना 28 फीसदी तक चढ़ा था और अब 10 हजार रुपये तक गिर चुका है। सिर्फ इसी साल 2021 में सोने की कीमत में करीब 4000 रुपये तक की गिरावट आई है। इतना ही नहीं चांदी की कीमत में भी करीब 10 हजार रुपये तक की गिरावट आ चुकी है।
जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के कारण सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखा जा रहा है। सर्रफा बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और गिरावट आ सकती है।
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की चिंताएं अब लोगों के मन से दूर हो रही है। लिहाजा लोग अब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को नहीं खरीद रहे हैं। निवेशकों ने शेयर बाजार की ओर रुख किया है। लिहाजा आने वाले दिनों में कीमतें और गिर सकती है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम गिरकर 42 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर आ सकते है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि अगले 15 दिन और सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रह सकता है। लेकिन, इसके दिवाली तक फिर से 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है।
अगर सोने के दामों अपने उच्चतम भाव से 10 हजार तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत इस दिन 56200 के पार हो गई थी। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोने की कीमत में दस हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है।