Budget 2024: बजट में निर्मला सीतारमण किसानों की करने जा रहीं बल्ले-बल्ले, अब हर महीना मिलेंगे इतने हजार रुपये!

Snehlata Sinha5 min read

Budget 2024: मोदी सरकार की तरफ से अपने तीसरे शासन काल का पहला आम बजट मंगलवार को सदन में पेश होने जा रहा है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर काफी उत्साह दिख रहा है. वित्तीय आम बजट काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. इससे सभी वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें लगी हुई हैं. केंद्र सरकार ग्रामीण इलाकों को खुश करने के लिए किसानों को सौगात दे सकती है.

माना जा रहा है कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त की राशि में बंपर इजाफा कर सकती है. चर्चा तो यहां तक है कि किस्त की राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये तक की जा सकती है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है. इसके अलावा सरकार प्लान बना रहा है कि किसानों को तीन किस्तों में पैसा ना देकर फिर हर महीना 1,000 रुपये दिया जाए.

Read More: DA ARREAR UPDATE: केंद्रीय कर्मचारी एक दिन और करें इंतजार, बजट में डीए एरियर पर होगा बड़ा ऐलान, जानें

Read More: Sawan Somwar 2024 Shadi Upay: 34 की ऐज में शादी में हो रही बाधा… सोमवार को कर लें यह उपाए, होगी चट मंगनी पट ब्याह!

इससे किसानों को मंथली लाभ भी मिलेगा, जिससे वे खेती-बाड़ी से संबंधित कार्य आसानी से कर सकते हैं. अब सबकी नजरें 23 जुलाई यानी कल को पेश होने पर बजट पर टिकी हुई हैं. निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार वित्तीय बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी.

Budget 2024: 12 करोड़ किसानों पर फोकस करेगी सरकार

वित्तीय बजट में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े सभी 12 करोड़ कृषकों पर फोकस करेगी. देशभर के किसान संगठन लंबे समय से किस्त की राशि बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार के दिमाग में कुछ अलग ही प्लान चल रहा है.

अब सरकार सालाना तीन किस्त ना करके हर महीना 1,000 रुपये देने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कृषकों को सालाना 12,000 रुपये मिल जाएंगे. इस हिसाब से इस योजना की राशि में दोगुना बढ़ोतरी हो जाएगी. अभी तक सरकार इस योजना के तहत 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है. इसका फायदा बड़े स्तर पर किसानों को मिलता है.

Budget 2024: अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसान

केंद्र सरकार की तरफ से कुछ दिन पहले ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 2,000 रुपये की 17वीं किस्त जारी की थी. इसका फायदा करीब 9 करोड़ किसानों को हुआ था. अब किसानों को बड़ी ही बेसब्री से अगली यानी 18वीं किस्त का इंतजार है. माना जा रहा है कि सरकार अगली किस्त सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकती है. इसका लाभ भी बड़ी संख्या में कृषकों को होगा.

Read More: किसानों इस फसल की करें खेती, कम लागत में हो जाएंगे मालामाल, बुआई करने का है सही समय

Read More: 40 उम्र के बाद भी Shweta Tiwari की बोल्डनेस देती है आज कल की अभिनेत्रियों को मात, हॉट लुक से इंटरनेट पर बरपाया कहर

हालांकि, आधिकारिक रूप से तो इस किस्त के ऐलान पर कुछ नहीं कहा गया है. मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है. किस्त का लाभ लेने से पहले आप ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम करवा लें, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

Frequently Asked Questions

What is this article about?

This article discusses: Budget 2024: बजट में निर्मला सीतारमण किसानों की करने जा रहीं बल्ले-बल्ले, अब हर महीना…

Latest News

Snehlata Sinha

I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience…