Bihar weather update: मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, कहीं तेज़ धूप तो कहीं छाए रहेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम - Times Bull
G o o g l e Preferences

Bihar weather update: मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, कहीं तेज़ धूप तो कहीं छाए रहेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Sawan Kumar
March 16, 2025 at 6:37 AM IST

Bihar weather update: बिहार से लगभग सभी जिलों से ठंड की विदाई लगभग तय हो चुकी है। बिहार के कई हिस्सों में वर्षा हो सकती है। कहीं बादल तो कहीं खिली खिली धूप निकल रही है। अभी राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रह रहा है। इस तापमान में गिरावट की संभावना दिख रही है। साथ ही राज्य में मौसम विभाग ने फिर से वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, कहीं तेज़ धूप तो कहीं छाए रहेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

 

अब बारिश हुई तो गेहूं बर्बाद, किसान के चेहरे पर मायूसी 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले 24 घंटों में गरज वाले बादलों के साथ अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है। मौसम के सीनियर वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा की संभावना है। उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में इसके आसार अधिक हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले 5 मार्च तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस अवधि में औसतन तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। किसानों का कहना है कि तीखी धूप निकलने से फसल पर काफी पड़ा है। यदि अब बारिश हुई तो गेहूं की फसल की ज्यादा क्षति होगी।

 

इन जिलों में हो सकती है बारिश 

आज पटना सहित कई जगहों में सुबह से ही बादल छाएंगे, हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है। जिसकी वजह से उमस वाली स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना, (IMD Patna) के अनुसार, शुक्रवार को कई जिलों का तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहा. पटना 34.6, मोतिहारी 34.6 डिग्री, सुपौल 31.6 डिग्री, किशनगंज 30.2 डिग्री, पूर्णिया 32.7 डिग्री, दरभंगा 34.9 डिग्री, मुंगेर 34.1 डिग्री, भागलपुर 33.7 डिग्री, डेहरी 35 डिग्री औरंगाबाद 35.8 तो गया में 35.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। लगभग सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही दर्ज हुआ है।

 

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES