Bihar holi: बिहार और झारखंड में 15 मार्च को मनेगी होली, बरसेगा रंग, उड़ेगा गुलाल – Times Bull Bihar holi: बिहार और झारखंड में 15 मार्च को मनेगी होली, बरसेगा रंग, उड़ेगा गुलाल - Times Bull
G o o g l e Preferences

Bihar holi: बिहार और झारखंड में 15 मार्च को मनेगी होली, बरसेगा रंग, उड़ेगा गुलाल

Sawan Kumar
March 14, 2025 at 11:02 AM IST · 1 min read

Bihar holi: इस साल होली को लेकर काफी ही संशय बना हुआ है कि आखिर होली कब मनाई जाएगी। वैसे तो बिहार में होली की शुरुआत हो चुकी है लेकिन यहां विशेष तौर पर होली का पर्व 14 मार्च को नहीं बल्कि 15 मार्च को मनाया जाएगा।  शास्त्र और पंचांग के जानकारों की माने तो 15 मार्च को ही होली है और इसी दिन होली मनाना श्रेयस्कर है। वैसे सूबे में दो दिन 14 और 15 मार्च को होली मनाने की बातें कही जा रही है।

Bihar holi: बिहार और झारखंड में 15 मार्च को मनेगी होली, बरसेगा रंग, उड़ेगा गुलाल
Bihar holi: बिहार और झारखंड में 15 मार्च को मनेगी होली, बरसेगा रंग, उड़ेगा गुलाल

बिहार में 15 मार्च को मनाई जाएगी होली

दरसअल, बिहार की होली बनारस की होली के एक दिन बाद मनाई जाती है। बिहार में होली चैत्र प्रतिपदा के दिन मनाई जाती है, जो कि 14 मार्च को दिन के 12:26 बजे से प्रारंभ हो रही है।इस संदर्भ में अनेक विद्वानों ने यह निर्णय लिया है कि 15 मार्च को उदया तिथि के अवसर पर होली का पर्व मनाया जाएगा बिहार में चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को होली का त्योहार मनाया जाता है, और इसी दिन से नए मांगलिक वर्ष की शुरुआत होती है।मिथिला पंचांग के अनुसार, होली 15 मार्च को है। इस संदर्भ में, कई स्थानों पर लोग 14 और 15 मार्च को धूमधाम से होली का उत्सव मना रहे हैं।

झारखंड में कब खेली जाएगी होली

फाल्गुन की पूर्णिमा गुरुवार की सुबह 10:11 बजे से प्रारंभ हो चुकी है,और भद्रा भी उसी समय से शुरू हो गई है। भद्रा गुरुवार की रात 10:37 बजे तक बनी रहेगी। वहीं, 14 मार्च शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि दोपहर 11:15 बजे तक ही रहेगी।14 मार्च को उदयातिथि के अनुसार, पूर्णिमा दोपहर तक ही है, इसलिए इस वर्ष रंगोत्सव होली का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस कारण, होली का पर्व झारखंड में 15 मार्च को मनाया जाएगा। आपको देश के कुछ हिस्सों में 14 मार्च तो कुछ हिस्सों में 15 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा ।

Trending Now

10+ New Articles