Yamaha RX100: यामाहा भारतीय बाजार में अपनी पुरानी बाइक Yamaha RX 100 को नए अवतार और नए अप्डेट्स के साथ बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें की 90 के दशक में ये कंपनी की बहुत ही सफल बाइक थी।
यह कंपनी की उस समय की एक स्टाइलिश बाइक थी। इसमें दमदार इंजन लगा था और इसे तेज रफ्तार के साथ चलाया जा सकता है। उस समय के युवा इस बाइक को खूब पसंद करते थे। लेकिन अचानक कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर बाइक के प्रोडक्शन को बंद कर दिया था।
अब इसके फिर से बाजार में पेश होने की चर्चा चल रही है। कई रिपोर्ट्स इस बाइक के फिर से लॉन्च होने को लेकर दावा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:-Hero Passion Pro संग रोड पर दिखाएं जलवा, सिर्फ 20,000 में खरीदें ये 80 हजार की बाइक
इस बाइक के बंद होने का मुख्य कारण
कंपनी ने 1996 में अपनी इस पॉपुलर बाइक के प्रोडक्शन को बंद कर दिया था। सरकार की तरफ से जारी किए गए प्रदूषण नियमों को ये बाइक उस समय पूरा नही कर रही थी जिस कारण से इसके प्रोडक्शन को बंद किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इसके नेक्स्ट जनरेशन क्रमशः RXZ और RX135 बाइक को बाजार में उतारा था। लेकिन इसके प्रोडक्शन को भी बाद में बंद कर दिया गया था।
Yamaha RX100 बाइक को उस समय काफी लोग पसंद करते थे। इस बाइक में आकर्षक हेडलाइट, sleek body, light weight और जबरदस्त पिकअप मिल जाता था। यह एक टू स्ट्रोक बाइक थी और उस समय अपने सेगमेंट में आर एक्स 100 का पिकअप सबसे ज्यादा था। हालांकि आज की तलना में इस बाइक की टॉप स्पीड कम थी लेकिन इसका इनिशियल टार्क आज भी कई बाइक्स को टक्कर दे सकता है।
अब फिरसे इस बाइक की चल रही लॉन्च की खबर से बहुत से लोग काफी खुश हैं। सभी इस बाइक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बाइक के साल 2025 तक बाजार में पेश होने को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। अब देखना होगा कि कंपनी इसे कब तक बाजार में लॉन्च करती है।