Yamaha RX100: यामहा की पॉपुलर RX100 बाइक को 80 और 90 के दशक के लोग खूब पसंद करते थे। रोड पर गरजती यह बाइक जब सबके सामने से गुजरती थी तो लोग कुछ पल के लिए सहम से जाते थे। उस समय युवाओं के बीच इस बाइक का क्रेज काफी था।
आज के समय में जैसे बुलेट सबकी पसंद बनी हुई है वैसे ही RX100 एक समय में युवाओं की धड़कन थी। लेकिन कंपनी ने एक समय पर इसके प्रोडक्शन को बंद कर दिया था। लेकिन अब इसे फिर से लांच करने पर विचार किया जा रहा है।
करीब तीन दशक पहले इस बाइक का मार्केट पर एक अलग ही दबाव था। सभी इस बाइक को खरीदना चाहते थे। लेकिन अब इसे एशियन मार्केट में फिर से लांच किया जाने वाला है। सोशल मीडिया सहित अन्य सभी प्लेटफार्म पर इस बाइक के लॉन्च की खबरें जोर शोर से चल रही है।
यह भी पढ़ें:-नए लुक और धांसू अंदाज में गदर मचाने आ रही Honda City Facelift 2023, देखें लीक हुई डीटेल्स
कई रिपोर्ट्स की माने तो यामहा अपनी इस बाइक के नए मॉडल पर फिलहाल काफी तेजी से काम कर रही है और इसे कंपनी जल्द ही नए लुक के साथ बाजार में उतारेगी।
बाइक बंद होने के प्रमुख कारण
कंपनी की बाइक Yamaha RX100 युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर है। लेकिन सभी सोचते रहते हैं की कंपनी ने आखिर क्यों अपनी इस सफल बाइक को बंद किया था। आपको बता दें इस बाइक को सन 1893 में बंद किया गया था। इसे बंद करने के पीछे काफी बड़े कारण थे।
इसमें से एक पोलूशन नॉर्म्स भी था। यामाहा आरएक्स 100 का इंजन बहुत ही पॉल्यूशन फैलता था। वातावरण के खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा इसमें कुछ बदलाव करने की मांग रखी गई। लेकिन कंपनी ने इसे न मानते हुए बाइक को बंद करने का फैसला लिया।
यह भी कहा जाता है की इस बाइक की स्पीड के कारण उस समय के गुंडे बदमाश इसका खूब जोर शोर से प्रयोग किया करते थे। ज्यादा स्पीड होने के कारण उस समय के पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में काफी दिक्कत होती थी। इसलिए सरकार के दबाव में कंपनी की तरफ से इस बाइक के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया था।
नई Yamaha RX100 बाइक की विशेषता
कंपनी यामाहा आरएक्स 100 में काफी बदलाव करने वाली है। भारत की सड़कों पर आज भी कई लोग इस बाइक को मॉडिफाई करके उपयोग कर रहे हैं। नया RX 100 में टू स्ट्रोक की जगह फोर स्ट्रोक इंजन कंपनी दे सकती है। वही इसमें नए जमाने के सभी एडवांस फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इस बाइक में पहले के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलने की भी उम्मीद है।