नई दिल्ली: Toyota Innova Hycross V/S Mahindra XUV700: हाल ही में टोयोटा की Innova Hycross को भारत में नए लुक, पावरट्रेन और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया। यह नई कार भारतीय बाजार में कई 7-सीटर कार को टक्कर देने वाली है। हालांकि इसका मुकबला सबसे ज्यादा Mahindra XUV700 से होने वाला है। महिंद्रा की इस कार की बात करें तो यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। चलिए आपको बताते हैं कि Toyota Innova Hycross और Mahindra XUV700 में कौन ज्यादा बेहतर है।
देखा जाए तो फीचर्स के मामले में Mahindra XUV700 टोयटा की Innova Hycross को पीछे छोड़ती है। XUV700 में शानदार फीचर्स मिलते हैं, जो टोयोटा की न्यू इन्नोवा हाईक्रॉस में भी नहीं मिलते हैं। टोयोटा न्यू इन्नोवा हाईक्रॉस को मोनोकॉक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। यह भारत में XUV700 के हाई स्पेक वर्जन को कॉम्पिटिशन देती है। आइए आपको उन 5 शनदार फीचर्स के बारे में बताते हैं, जो न्यू इनोवा हाईक्रॉस में नहीं देखने को मिलते हैं।
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और महिंद्रा XUV700 बेहतरीन डिजाइन के साथ आती हैं। दोनों कारों के फ्रंट में बड़ी ग्रिल्स दी गई है। पर इनोवा में बड़े एयर वेंट्स हैं। इनोवा हाईक्रॉस लंबाई 4,755mm, चौड़ाई 1,850mm और ऊंचाई 1,795mm है। वहीं Mahindra XUV700 की लंबाई 4,695mm, चौड़ाई 1,890mm और ऊंचाई 1,755mm है। इस हिसाब से देखें तो इनोवा महिंद्रा से थोड़ी बड़ी है।
स्क्रीन
XUV700 में काफी बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है और प्रीमियम केबिन मिलता है। इसमें 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 inch के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। वहीं इनोवा में 10.1 इंच का इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का टीएफ़टी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है।
रेन सेंसिंग वाइपर्स
नई महिंद्रा XUV700 के हाई स्पेक वर्जन में ऑटोमैटिक हेडलाइट और रेन सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं, जो न्यू इनोवा हाईक्रॉस में नहीं मिलते हैं।
AWD
महिंद्रा XUV700 में दो इंजन ऑप्शन 2.0L टर्बो पेट्रोल और एक 2.2L डीजल इंजन मिलते हैं। डीजल इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आता है। वहीं ग्राहक AWD ड्राइवटेन का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। वहीं इनोवा हाईक्रॉस में सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है। इनोवा हाईक्रॉस में 2.0 लीटर एनए पेट्रोल और 2.0 लीटर स्ट्रॉंग हाईब्रिड पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं।
बिल्ड इन एलेक्सा
XUV700 में बिल्ड इन एलेक्सा भी है, जिससे यूजर्स वॉइस कंट्रोल से कई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलेक्सा सिस्टम का इस्तेमाल नेविगेशन, म्यूजिक, कॉल करने आदि के लिए कर सकते हैं। वहीं नोवा हाईक्रॉस में केवल बेसिक कनेक्टेड फीचर मिलते हैं।
कीमत
कीमत की बात करें तो Mahindra XUV700 की कीमत 13.45 लाख से 24.95 लाख रुपये के बीच है। वहीं Toyota Innova Hycross की कीमतें फिलहाल अनाउंस नहीं की गई हैं। हालांकि इसकी कीमत 2023 की शुरुआत में पता चल सकती है। इसकी बुकिंग भी शुरु की जा चुकी है।