अपडेटेड एथर 450X ने बाजार में आते ही मचा दी धूम, धांसू फीचर्स के साथ कीमत है कम, चलाने का खर्चा भी नामात्र

By

Timesbull

नई दिल्ली: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का दबदबा बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह है पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम। लोग इसी वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रूख कर रहे हैं। कंपनियां भी बाजार के रूख और लोगों की डिमांड को देखते हुए नए इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतार रही हैं। आपको बाजार में अलग-अलग फीचर्स, रेंज, पावर और कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहन मिल जाएंगे। एक तरह से कहा जाए तो इलेक्ट्रिक वाहन के आ जाने से पेट्रोल के खर्चे से आजादी मिल गई है। वहीं बाजार में ऐसे-ऐसे इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर मौजूद हैं, जो नामात्र खर्चे पर चलते हैं।


वहीं अगर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बात की जाए तो बाजार में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की अच्छी रेंज मौजूद ही चुकी है। कंपनियां भी एक दूसरे से कॉम्पटीशन करते हुए जबरदस्त फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती कीमत में लॉन्च कर रही हैं। इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एथर एनर्जी ने बड़ी जानकारी दी। कंपनी ने शानदार फीचर्स और जबरदस्त रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X को नए अवतार में लॉन्च किया है। आइए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में जानते हैं।

देखा जाए तो एथर एनर्जी कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट काफी ज्यादा दबदबा बना रखा है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए-नए अपडेट पेश भी करती रहती है।  अब अगर Ather 450X 2023 की कीमत की बात जाए तो कंपनी ने इसे 1.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत के साथ बाजार में उतारा है। ग्राहकों को अगर इसकी बुकिंग करानी है तो वह बुकिंग के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन या अपने नजदीकी एथर शोरूम जा सकते हैं।

अपडेटेड Ather 450X की खासियतें

कंपनी ने अपडेटेड एथर 450X को खासतौर पर युवाओं को देखते हुए बनाया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसमें कॉस्मिक ब्लैक, लूनर ग्रे, साल्ट ग्रीन, रेविशिंग रेड, स्पेस ग्रे और स्टिल व्हाइट शामिल हैं। कंपनी ने Ather 450X Gen 3 में 3.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया है, जिसके साथ 6 kW इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा है। कंपनी केदावे के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 146 किमी की देगा। यानी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करके 146 किमी तक चलाया जा सकता है।

इसी के साथ एथर एनर्जी ने एथरस्टैक 5.0 सॉफ्टवेयर अपडेट भी पेश किया है, जो डैशबोर्ड, गूगल-संचालित वेक्टर मैप्स और ऑटो होल्ड (हिल होल्ड) के लिए एक नया UI ऑफर करता है।

देखिए अपडेटेड Ather 450X के धांसू फीचर्स

कंपनी के अनुसार Ather 450X Gen 3 में फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है। बता दें कि Ather 450X Gen 3 में क्रूज कंट्रोल, क्रॉल कंट्रोल और एडवांस री-जेन फीचर्स अभी टेस्टिंग में हैं। इन्हें जल्द ही रोल आउट कर दिया जाएगा, जिससे Ather 450X Gen 3 स्कूटर चलाने कोखास अनुभव मिलेगा।

देखा जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है, जिन्हें लंबी रेंज चाहिए। इसी के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी किफायती है, जिससे हर कोई इसे खरीद सकते हैं। वहीं इसमें फीचर्स की काफी लंबी है। आपकी बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए हर एक जरूरी फीचर्स दिया है। वहीं बैटरी और मोटर भी धांसू दिए हैं।

Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.