नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात मिलनी संभव मानी जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है। सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने जा रही है। सरकार डीए में 4 फीसदी करने का प्लान कर रही है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में इजाफा करने जा रही है, जो हर किसी का दिल जीतने वाली है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो डीए बढ़ाने का ऐलान नही किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। सरकार का यह कदम कर्मचारियों के लिए किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होगा, जिसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
कर्मचारियों का डीए बढ़कर होगा इतने फीसदी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा करती है तो यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में ठीक ठाक इजाफा दर्ज किया जाना संभव है। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।
सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती है। अगर अब डीए में बढ़ोतरी होती है तो फिर इसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू होनी संभव मानी जा रही हैं, जो कर्मचारियों का दिल जीतने के लिए काफी हैं। इससे पहले मार्च माह में डीए बढ़ाया गया था, जिसकी दरें 1 जनवरी 2023 से प्रभावी कर दी गई हैं।
डीए एरियर पर आया चौंकाने वाला अपडेट
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए एरियर का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। सरकार ने कोरोना काल में 18 महीने का डीए एरियर रोक लिया था, जिसकी मांग कर्मचारी लंबे समय से कर रहे हैं। अब माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही यह रकम अकाउंट में डाल सकती है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों की लॉटरी लगना बिल्कुल तय माना जा रहा है।