Tata Nexon EV Max: इलेक्ट्रिक कार ऑटोमोबाइल सेक्टर का भविष्य है। सभी कंपनियां एक से बढ़कर एक गाड़ी निकाल रही है। लेकिन इसी में से टाटा नेक्सन एक ऐसी गाड़ी है जो सबसे ज्यादा बिकती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण इसकी सेफ्टी और रेंज है।
यह गाड़ी ₹600 में आपको दिल्ली से कोलकाता पहुंचाने में सक्षम है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके रेंज और चार्जिंग के खर्चे के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही आज आप इस बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स के बारे में भी जानेंगे।
Tata Nexon EV Max Range और कीमत
टाटा की नई Tata Nexon EV Max एक बार फुल चार्ज होने पर 437 किलोमीटर का रेंज देती है। इसे Arai द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। इस कार में आपको 40 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलता है जो नेक्सन ईव से 10 किलोवाट पर आवर ज्यादा बड़ा है।
आपको Nexon EV में 30 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलता है। लेकिन बात करें नेक्सन ईव मैक्स की तो इसमें 40 किलोवाट आवर का बैटरी मिलता है, जिसे चार्ज होने में 40 यूनिट का बिजली खर्च होता है।
अगर आप ₹6 प्रति यूनिट भी जोड़ें तो इस बैटरी को फुल चार्ज होने में ₹243 का खर्च आएगा। यानी कि आप सिर्फ ₹243 खर्च कर 437 किलोमीटर तक बेफिक्र सफर कर सकते हैं। बात करें इसके पर किलोमीटर कॉस्ट की तो यह आपको 55 पैसे का पड़ेगा।
टाटा नेक्सन ई वी मैक्स में 5 लोग बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। जाने की इस कीमत पर 5 लोग दिल्ली से कोलकाता जा सकते हैं। कार की शुरुआती कीमत ₹17 लाख है जो टॉप वेरिएंट तक जाते जाते हैं 20 लाख रुपए की हो जाती है।
इस कार का सीधा मुकाबला MG ZS EV से होता है क्योंकि इसकी कीमत भी ₹20 लाख के करीबी है। आज के समय में टाटा की इलेक्ट्रिक कारें सबसे ज्यादा किफायती हैं। कम कीमत में यह एक बेहतरीन डील हो सकती है।