नई दिल्ली: भारत मे लगातार इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) लो लॉन्च किया जा रहा है और इनकी डिमांड भी लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के कारण लोग इलेक्ट्रिक कारों को खूब पसंद कर रहे हैं। Tata Motors का इस सेगमेंट में 96.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
हालिया रिपोर्ट की माने तो पिछले साल की तुलना में फरवरी 2022 में टाटा मोटर्स की नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी की सेल में 421 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है।
टाटा टिगोर इवी और टाटा नेक्सान:
इस फरवरी 2022 में टाटा मोटर्स के द्वारा टाटा नेक्सॉन ईवी और टिगोर की 2,264 यूनिट को बेचा गया है। टाटा टिगोर इवी को पिछले साल 11.99 लाख रुपये की शुरुआती किमत के साथ बाजार में पेश भी किया गया था। यह कार ग्लोबल एनसीएपी कार क्रैश रेटिंग्स में सबसे सेफ कार बन कर उभरी है।
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
इस कार को एक चार्ज में 306 km तक चलाया जा सकता है जिसे ARAI के द्वारा प्रमाणित किया गया है साथ ही टाटा नेक्सान को 2020 में 13.99 लाख रुपये के शुरुआती किमत पर बाजार में पेश किया गया था। इस कार को सिंगल चार्ज में 312 किमी तक चलाया जा सकता है जिसे ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।
MG ZS EV:
फरवरी में एमजी मोटर्स के द्वारा ZS EV की 38 यूनिट की बिक्री की गई है। एमजी मोटर्स की माने तो उनके सेल में पिछले साल की तुलना में फरवरी 2022 में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के द्वारा पिछले साल ZS EV की
90 यूनिट की बिक्री की गई थी। एमजी मोटर्स की ZS EV की बेस वेरिएंट की किमत ₹21.99 लाख है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल चार्ज में 461 किमी तक चलाया जा सकता है।
Mahindra eVerito:
Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक कार eVerito की फरवरी 2022 में 12 यूनिट को सेल किया गया है। Mahindra के द्वारा इस साल तीन नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की योजना है। जिसमें eKUV100 को भी शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े :-पहले से भी दमदार लुक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च होगी Maruti Suzuki Alto 2022, पढ़े कार के फीचर्स और कीमत की डीटेल्स
BYD e6:
BYD चीन की एक इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है जिसकी e6 इलेक्ट्रिक एमपीवी में तीन रॉ में सीटिग उपलब्ध कराई गई है। कंपनी के द्वारा फरवरी 2022 में इस इलेक्ट्रिक एमपीवी की 10 यूनिट को सेल कर दिया गया है।
BYD e6 में दमदार 71.1kw की ब्लैड बैटरी लगाई गई है। इस कार को सिंगल चार्ज में 500 किमी तक चलाया जा सकता है। यह कार DC फास्ट चार्जर की सपोर्ट के साथ आती है। यह कार 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।