Top Selling Bikes: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ था। इस महीने में कार और बाइक पर बहुत से ऑफर्स भी देखने को मिले थे। इसी ऑफर्स के चलते लोगों ने जमकर कार और बाइक्स की खरीदारी की थी। लेकिन कई बाइक्स के लिए यह महीना उतना अच्छा नहीं रहा है।
सितंबर 2022 के मुकाबले अक्टूबर 2022 में इन बाइक्स की खरीदारी में गिरावट देखी गई है। हालांकि इन सब में से एक बाइक ऐसी भी रही जिसकी दीवानगी लोगों के बीच खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यह बाइक देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Hero Splendor Plus है।
कम कीमत में शानदार माइलेज देने के लिए लोग इसे काफी पसंद करते हैं। हर महीने इस बाइक की करीब 2.5 लाख यूनिट बिक रही है। आज इस आर्टिकल में हम आपको अक्टूबर महीने की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग बाइक के बारे में बताएंगे।
ये है Top 5 Best Selling Bikes
अक्टूबर के महीने में बिकने वाली टॉप 5 बाइकों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर Honda Shine है। बीते महीने इसके 1,30,916 यूनिट्स की खरीदारी हुई है। तीसरे नंबर पर Bajaj Pulsar रही इसके कुल 1,13,870 यूनिट्स को बेचा गया है। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर Hero HF Deluxe और Bajaj Platina जैसी कमयूटर बाइक्स रही है। इन दोनों बाइक की क्रमश 78,076 यूनिट और 57,882 यूनिट्स को बेचा गया है।
ये है नंबर 1 बाइक
इन सब में से Hero Splendor Plus अक्टूबर महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। अक्टूबर महीने में इसके कुल 2,61,721 यूनिट को बेचा गया है। पिछले साल के मुकाबले यह थोड़ा कम है। पिछले साल इसी महीने में इसके कुल 2,67,821 मिनट को बेचा गया था।
पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 2.28% का गिरावट देखा गया है। आंकड़ों को देखा जाए तो हर दिन तकरीबन 8724 हीरो स्प्लेंडर बाइक को खरीदा गया है।आपको बता दें हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत 70,658 रुपए से शुरू होती है।