Upcoming Cars 2023: अगले साल यानी जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से नहीं किया गया था। इस एक्सपो का आयोजन 13 से 18 जनवरी तक किया जाने वाला है। इस शो में कंपनियां अपनी कई नई कारों को लॉन्च करती हैं।
ऐसे में अगले साल आयोजित होने वाली ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टोयोटा, होंडा, एमजी, रेनो जैसी कई कंपनियां अपनी नई कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस बार के ऑटो शो में इलेक्ट्रिक कारों के कई मॉडल्स के पेश होने की भी उम्मीद है। ओला के भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को इस शो में पेश करने की संभावना है। इस रिपोर्ट में आज हम आपको अगले साल पेश होने वाली कुछ बेहतरीन कारों के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें:-इस दिवाली फैमिली को दे तौफा, सिर्फ 1 लाख में खरीदें नई चमचमाती Hyundai i10
मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी (Maruti SuzukiJimny SUV)
मारुति सुजुकी अपनी जिम्नी एसयूवी के 5-डोर वर्जन को 2023 में लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी इसके भारत-स्पेक मॉडल को अनवील कर सकती है।
Maruti YTB Baleno Cross SUV
मारुति सुजुकी ने अपनी ऑल-न्यू एसयूवी कूप की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है। इसे कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में पेश कर सकती है। इसके अगले साल फरवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने इसका कोडनेम YTB रखा है। इसी का नाम कंपनी बलेनो क्रोस रख सकती है।
Toyota Innova Hycross SUV
कंपनी अपनी पॉपुलर कार इनोवा की अगली पीढ़ी को तैयार कर रही है। इसकी भारत मे टेस्टिंग चल रही है और इस दौरान कई बार इसे स्पॉट भी किया गया है। कंपनी इसका नाम इनोवा हाईक्रॉस रख सकती है। इसे भी अगले साल कंपनी बाजार में पेश कर सकती है।
Mahindra Thar 5-Door SUV
महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी थार के नए लॉन्ग-व्हीलबेस 5-डोर वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नए मॉडल में पीछे की तरफ ज्यादा स्पेस उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी इसे इस साल होने जा रही ऑटो एक्सपो 2023 में पेश कर सकती है।